- Hindi News »
- Maharashtra »
- Dhule »
- Shirpur Bjp Victory Rally Stone Pelting Incident
Maharashtra: शिरपुर नगर परिषद जीत के बाद बवाल, पथराव से फैली सनसनी
Maharashtra Nikay Chunav Result: शिरपुर नगर परिषद चुनाव में भाजपा की जीत के बाद निकली विजय रैली पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2–3 संदिग्धों को हिरासत में लिया।
- Written By: अपूर्वा नायक

धुले में पथराव (सौ. सोशल मीडिया )
Shirpur Nagar Parishad Election: शिरपुर नगर परिषद चुनाव में भाजपा को मिली भारी जीत के बाद जहां शहर में उत्साह का माहौल था, वहीं एक चौंकाने वाली घटना ने सनसनी फैला दी।
विजयी उम्मीदवारों की रैली शहर से गुजर रही थी, तभी अज्ञात लोगों ने रैली पर जमकर पथराव कर दिया। इस घटना के बाद शिरपुर शहर में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। शिरपुर नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए अपना गढ़ बरकरार रखा।
इस जीत का जश्न मनाने के लिए कार्यकर्ताओं और विजयी उम्मीदवारों ने शहर में विजय रैली निकाली थी। रैली जब शिरपुर शहर के वाल्मीकि नगर इलाके से गुजर रही थी, तभी अचानक कुछ – असामाजिक तत्वों ने रैली की दिशा में पथराव शुरू कर दिया। यह पथराव किसने और किस उद्देश्य से किया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
सम्बंधित ख़बरें
Sirhind Fateh Diwas: अमित शाह और सुखबीर बादल ने बाबा बंदा सिंह बहादुर के शौर्य को किया नमन
Land Titling Act Maharashtra: महाराष्ट्र में अवैध प्लाटिंग पर सख्ती, बिना मंजूरी प्लॉट बिक्री पर जेल
Skincare Tips in Summer: चेहरे की टैनिंग से है परेशान, तो आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे
महाराष्ट्र में आसमान से बरस रही आग; लू की चपेट में आने से 6 की मौत, विदर्भ में 350 से ज्यादा बीमार
तत्काल की कार्रवाई
पथराव की सूचना मिलते ही शिरपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 से 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। फिलहाल वाल्मीकि नगर परिसर में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें :- चाचा से बैर…पर अजित की NCP से ‘शरद’ बने शेर! BJP का ‘कुनबा’ हुआ चित, सबसे दिलचस्प चुनावी कहानी
लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
विजय रैली पर हुए इस हमले से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। हालांकि पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Shirpur bjp victory rally stone pelting incident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, कहा- ऐसा दृश्य कहीं और नहीं दिखता
May 12, 2026 | 10:40 AMNCP की नई लिस्ट से दिग्गज गायब! प्रफुल्ल पटेल और भुजबल के नाम पर सुनेत्रा पवार ने तोड़ी चुप्पी
May 12, 2026 | 10:38 AMभंडारा में 15 मई को जलसमाधि आंदोलन, नशा, बेरोजगारी और किसान मुद्दों पर बड़ा प्रदर्शन
May 12, 2026 | 10:36 AMInvestment Conclave: भोपाल में जुटेगा फ्रांसीसी उद्योग जगत, निवेश की नई राहें होंगी तैयार
May 12, 2026 | 10:33 AMमहाराष्ट्र 2030 तक बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, CM फडणवीस ने CII Summit 2026 में पेश किया मास्टरप्लान
May 12, 2026 | 10:27 AMगांव के बच्चों की देसी जुगाड़ से बनी कार देख रुक गए सचिन तेंदुलकर, बच्चों की जमकर तारीफ की
May 12, 2026 | 10:26 AMजिनपिंग मेरा सम्मान करते हैं…चीन यात्रा से पहले डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, ताइवान पर दिया चौंकाने वाला बयान
May 12, 2026 | 10:25 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM














