केतन अग्रवाल हत्या कांड में नया मोड़, सिया के भाई से पूछताछ; मोबाइल चैट्स से खुल सकते हैं कई राज
Ketan Agarwal Murder : केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुणे पुलिस मोबाइल चैट्स के जरिए मुख्य आरोपी सिया के झूठ का पर्दाफाश करेगी। मामले में सिया के भाई साहिल गोयल को भी हिरासत में लिया गया है।
- Written By: रूपम सिंह
केतन अग्रवाल हत्याकांड (सोर्स-सोशल मीडिया)
Pune Ketan Agarwal Murder Siya Goel: केतन अग्रवाल कथित हत्या मामले में पुलिस की जांच अब पूरी तरह से दोनों के मोबाइल चैट्स पर केंद्रित हो गई है। मुख्य आरोपी सिया गोयल पुलिस पूछताछ में लगातार नए दावे कर जांच को भटकाने की कोशिश कर रही है। सिया का कहना है कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और उसने यह बात उसे साफ बता दी थी, लेकिन पुलिस को उसके इस बयान पर बिल्कुल भरोसा नहीं है, क्योंकि दोनों के मोबाइल से रिकवर किए गए चैट्स सिया के इन दावों के बिल्कुल उलट कहानी बयां कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए मोबाइलों के चैट से साफ है कि शादी से पहले दोनों के बीच बेहद सामान्य और प्रेमपूर्ण बातचीत हो रही थी।
पुलिस अब इन्हीं चैट्स को मुख्य आधार मानकर सिया के झूठ का पर्दाफाश करने में जुटी है। दूसरी तरफ, घटना पर गहरा दुख जताते हुए सिया की मां पूजा गोयल ने एक बड़ा दावा किया है कि सिया लोहगढ़ किले पर जाने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थी।
यात्रा पर निकलने से पहले केतन के वीडियो कॉल पर सिया ने मां से केतन के परिवार को मना करने को कहा था, लेकिन केतन के आग्रह पर खुद पूजा गोयल ने उसे भेजा था, जिसके व्हाट्सएप चैट सबूत के तौर पर आज भी उपलब्ध हैं। पूजा गोयल और पिता प्रवीण गोयल ने मांग की है कि यदि जांच में उनकी बेटी दोषी पाई जाती है, तो उसे फांसी दी जाए या फिर लोहगढ़ किले की उसी जगह से नीचे धकेल दिया जाए, जहां से गिरकर केतन की मौत हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
PMRDA के तहसील कार्यालयों की बदहाली उजागर, न सुविधाएं न अधिकारी; नागरिकों को मुख्यालय के लगाने पड़ रहे चक्कर
महाराष्ट्र में रोज 6 किसान दे रहे जान; रोहित पवार ने कर्जमाफी पर सरकार को घेरा, उद्धव ठाकरे पर कही ये बात
स्मार्ट मीटर की अफवाहों पर न दें ध्यान! नागपुर में लाखों घरों में लगे मीटर; मुख्य अभियंता राजेश नाईक की अपील
पेट्रोल-डीजल की महंगाई से नागरिकों का झुकाव Electric Vehicles की ओर, सड़कों पर दौड़ रहे हैं 368 ई-रिक्शा
यह भी पढ़ें:- जीबीएस प्रकोप के बाद पुणे के 12 गांवों को मिलेगी शुद्ध पेयजल सुविधा, 890 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार
सिया के भाई से भी पूछताछ
लोहगढ़ किले में रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। पुणे ग्रामीण पुलिस ने मुख्य आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, साहिल को सिया और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी के प्रेम संबंधों की जानकारी पहले से थी। पुणे पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसने यह बात अपने परिवार या किसी और से क्यों छिपाई। पुलिस का मानना है कि साहिल का बयान इस केस की कई अहम कड़ियों को जोड़ सकता है।
