Pune Municipal Corporation का ‘ऑपरेशन पिंजरा’ शुरू, हर महीने पकड़े जा रहे 300 से ज्यादा चूहे
Pune Municipal Corporation ने शहर में बढ़ते चूहों के प्रकोप को रोकने के लिए ‘ऑपरेशन पिंजरा’ शुरू किया है। नए पिंजरों और मुफ्त चूहा-नाशक गोलियों की मदद से हर महीने 300 से अधिक चूहे पकड़े जा रहे हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
ऑपरेशन पिंजरा (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: शहर में चूहों के बढ़ते प्रकोप पर नियंत्रण पाने के लिए पुणे मनपा ‘ऑपरेशन पिंजरा’ अभियान की शुरुआत की है। मानसून में चूहों की संख्या चढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग के कीट नियंत्रण विभाग ने विशेष मुहिम चलाई है।
इसके तहत लगभग एक लाख रुपए की लागत से नए पिंजरे खरीदे गए हैं, जिनकी मदद से हर महीने औसतन 300 चूहे पकड़े जा रहे हैं। चूहों को मारने के लिए नागरिकों को मुफ्त में गोलियां भी वितरित की जा रही हैं। मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में 58 नए पिंजरे खरीदे हैं, जबकि 60 पुराने पिंजरे भी इस्तेमाल में हैं।
इन पिंजरों की मदद से हर महीने करीब 300 से 350 जीवित चूहे पकड़े जा रहे हैं। शहर के पेठ इलाकों, बाजारों और घनी आबादी बाले क्षेत्रों से हर महीने नागरिकों की तरफ से 20 से 25 शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। शिकायत मिलने पर दो कर्मचारी मौके पर जाकर पिंजरे लगाते हैं और कुछ दिनों बाद पकड़े गए चूहों का निपटारा किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
ये भी पढ़ें :- Pune MNC का बड़ा कदम, देवाची उरुली में कचरे की बायोमायनिंग के लिए 5 टेंडर जारी
विषयुक्त खाद्य गोलियां भी तैयार
एक पिंजरे की कीमत करीब 1,800 रुपए है। ये पिंजरे मजबूत और टिकाऊ होने के कारण इन्हें प्राथमिकता दी जा रही है। इन्हें गलियों, होटल के इलाकों, बाजारों और नालों के पास लगाया जा रहा है। साथ ही चूहों की संख्या घटाने के लिए विष युक्त खाद्य गोलिया भी तैयार की गई हैं। एक किलो विष युक्त खाद्य से लगभग 50 गोलियां बनती हैं। पिछले वर्ष कमला नेहरू अस्पताल की पार्किंग में इस प्रयोग को सफलतापूर्वक लागू किया गया था। मनपा के गाडीखाना विभाग में हर महीने 7 से 10 हजार चूहा-नाशक गोलियां बनाई जाती हैं, जो नागरिकों को मुफ्त में दी जाती हैं।
