Pune में ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए बड़े फैसले, 32 प्रमुख सड़कों पर विशेष सुधार योजना
Pune में ट्रैफिर जाम की परेशानी को दूर करने के लिए Pune Municipal Corporation और पुलिस प्रशासन ने मिलकर कड़ा फैसला लिया है। इसको लेकर एक बैठक हुई जिसमें प्रभावी उपायों को जल्द लागू करने की बात कही गई।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे ट्रैफिक जाम (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर महानगर पालिका और पुलिस प्रशासन ने ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया है। सड़क विभाग के निरीक्षण में यह बात सामने आई कि 32 प्रमुख सड़कों पर जाम का मुख्य कारण सड़क किनारे सब्जी-फल विक्रेताओं के ठेले, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और अन्य बाधाएं हैं।
मनपा आयुक्त नवल किशोर राम ने पिछले 8 सप्ताह में शहर के 32 प्रमुख सड़कों और 20 से अधिक ट्रैफिक जाम वाले स्थानों का विस्तृत सर्वेक्षण करवाया। इस दौरान रोड विभाग के 200 से अधिक जूनियर इंजीनियर सड़कों पर उतरकर निरीक्षण और वीडियोग्राफी की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। निरीक्षण रिपोर्ट मंगलवार तक जमा करने का आदेश दिया गया था।
अधिकारियों के साथ की गई समीक्षा
बुधवार को इस रिपोर्ट पर महानगर पालिका प्रशासन और पुलिस प्रशासन अधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में आयुक्त नवल किशोर राम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज पाटिल, यातायात पुलिस उपायुक्त हिम्मतराव जाधव, मनपा के अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे, रोड विभाग प्रमुख अनिरुद्ध पावसकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
बैठक में तय किया गया कि तात्कालिक और प्रभावी उपायों को जल्द लागू किया जाएगा, ताकि शहर की ट्रैफिक समस्या में स्थायी सुधार हो। मनपा और पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ये केवल प्रारंभिक कदम है। इन उपायों को लागू कर शहर में ट्रैफिक को सुरक्षित, व्यवस्थित और तेज बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
बैठक में दी गई सिफारिशों पर बन सकती है सहमति
- साइकिल ट्रैक का पुनः व्यवस्थित करना -स्वतंत्र साइकिल ट्रैक को लाल रंग से चिन्हित कर सुरक्षित किया जाएगा।
- व्यावसायिक अतिक्रमण हटाना फुटपाथ और सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले विक्रेताओं को वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।
- अवैध पार्किंग पर कार्रवाई नियम विरुद्ध पार्किंग करने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
ये भी पढ़ें :- फर्जी बैंकिंग अकादमी का पर्दाफाश, Sambhaji Nagar में बेरोजगार युवाओं को बनाया शिकार
सार्वजनिक जगहों का उपयोग 32 सड़कें
- आसपास की सार्वजनिक जगहों को पार्किंग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
- निजी बसों पर रोक निलायम सिनेमा परिसर के सामने निजी यात्रियों को ले जाने वाली बसों की पार्किंग पर रोक लगाई जाएगी।
- अवैध रिक्शा स्टॉप का स्थानांतरण – रिक्शा स्टॉप को नियत स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा।
- सड़क संकेत और सूचना बोर्ड ट्रैफिक बेट और अन्य सूचना बोडों को उचित स्थान पर स्थापित किया जाएगा।
