Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब रफ्तार पकड़ेगा पुणे रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट, मुला-मुठा के किनारे बनेगा ‘ग्रीन जोन’, रक्षा विभाग से मिली जमीन

Pune News: पुणे की मुला-मुठा रिवर फ्रंट परियोजना को बड़ी राहत मिली है। रक्षा विभाग की 10 एकड़ जमीन पीएमसी को मिलने से संगमवाड़ी क्षेत्र में शहरी विकास और सार्वजनिक सुविधाओं का रास्ता साफ हुआ।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jan 21, 2026 | 12:25 PM

पुणे की मुला-मुठा नदी (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pune Riverfront Project: पुणे शहर के बहुप्रतीक्षित मुला-मुठा नदी तट सुधार (रिवर फ्रंट) परियोजना के लिए एक बड़ी प्रशासनिक बाधा अब दूर हो गई है। सादल बाबा दरगाह से लेकर संगमवाड़ी तक फैली रक्षा विभाग की लगभग 10 एकड़ भूमि आधिकारिक रूप से पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) को हस्तांतरित कर दी गई है। इस निर्णय से न केवल नदी तट विकास परियोजना को नई गति मिलेगी, बल्कि संगमवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों के समग्र शहरी विकास की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।

स्थायी समिति की बैठक में फैसला

इस संबंध में आयोजित मनपा की स्थायी समिति की बैठक में रक्षा विभाग को उक्त भूमि के बदले 32 करोड़ रुपये का भुगतान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। मनपा के परियोजना विभाग प्रमुख दिनकर गोजारे ने बताया कि इस भूमि का मूल्यांकन जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा विधिवत प्रक्रिया के तहत किया गया था, जिसके बाद हस्तांतरण की कार्रवाई पूरी की गई। लंबे समय से अटकी इस प्रक्रिया के पूर्ण होने से अब परियोजना के वास्तविक कार्य शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

संगमवाड़ी क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं

संगमवाड़ी क्षेत्र मुला-मुठा नदी तट विकास परियोजना के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नदी के किनारे स्थित यह 10 एकड़ भूमि पहले रक्षा विभाग के अधीन थी, जिसके कारण यहां किसी भी प्रकार के विकास कार्य में सीमाएं थीं। अब यह भूमि मनपा के स्वामित्व में आने से दीर्घकालिक और योजनाबद्ध शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा। यह क्षेत्र शहर के मध्यवर्ती हिस्से में स्थित है, जिससे इसका उपयोग नागरिक सुविधाओं और सार्वजनिक स्थानों के रूप में किया जा सकता है। इसके साथ ही यहां मौजूद हरित पट्टी (ग्रीन बेल्ट) भी मनपा के अधीन आ गई है, जिससे पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

सम्बंधित ख़बरें

कुंभ कार्यों पर पर्यावरण की चोट, तपोवन वृक्ष कटाई पर फिर सख्त हुआ एनजीटी; जांच समिति विस्तारित

नासिक महापौर को लेकर सोशल मीडिया पर सियासी घमासान, 22 जनवरी पर टिकी निगाहें

बीजेपी में छिड़ा ‘दंगल’: सभापति पद के लिए चले लात-घूंसे, कोर कमेटी की बैठक में मची अफरा-तफरी!

BMC बजट पर लग सकता है ब्रेक! प्रशासन ने राज्य सरकार से मांगी समय-सीमा बढ़ाने की मंजूरी

सार्वजनिक सुविधाओं पर रहेगा विशेष जोर

पुणे मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नदी तट विकास परियोजना केवल निर्माण तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इसे नागरिकों के लिए उपयोगी, पर्यावरण-अनुकूल और सामाजिक रूप से समावेशी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रस्तावित योजना के तहत इस क्षेत्र में सार्वजनिक उद्यान और हरित क्षेत्र, नागरिकों के लिए पैदल पथ और मनौरंजन सुविधाएं, सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों के लिए खुले मंच, पर्यावरण-अनुकूल ढाचा तथा सुव्यवस्थित पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें:- BMC बजट पर लग सकता है ब्रेक! प्रशासन ने राज्य सरकार से मांगी समय-सीमा बढ़ाने की मंजूरी

स्थानीय नागरिकों से संवाद के बाद निर्णय

प्रशासन ने यह भी भरोसा दिलाया है कि विकास योजना तैयार करते समय स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया जाएगा। उनके सुझावों और जरूरतों को ध्यान में रखकर अंतिम विकास खाका तैयार किया जाएगा, ताकि यह परियोजना शहरवासियों के दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन सके।

साबरमती मॉडल से प्रेरणा

अहमदाबाद की साबरमती रिवर फ्रंट परियोजना का उल्लेख करते हुए दिनकर गोजारे ने कहा कि जिस तरह उस परियोजना ने अहमदाबाद को नई पहचान दी, उसी प्रकार मुला-मुठा नदी तट विकास परियोजना पुणे के लिए भी सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी, उन्होंने बताया कि आगामी एक से दो महीनों में परियोजना के जमीनी कार्य शुरू होने की संभावना है। इस पहल से पुणे को पर्यावरण-सवेदनशील और नागरिक केंद्रित शहरी विकास की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Pune mula mutha riverfront project land transfer pmc

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 21, 2026 | 12:25 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Pune
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.