Pune News: मानसून में गड्ढों का संकट गहराया, मनपा का मोबाइल ऐप नहीं ला पा रहा राहत
महाराष्ट्र का आईटी हब कहे जाने वाले पुणे में सड़कों पर गड्ढों ने नागरिकों की परेशानी बढ़ा दी है। इसके लिए पुणे मनपा ने रोड विभाग ने आम जनता के लिए रोड मित्र ऐप की शुरुआत की।
- Written By: अपूर्वा नायक
रोड मित्र ऐप (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: मानसून में पुणे की सड़कों पर गड्डों का संकट एक बार फिर गहरा गया है। पुणे महानगरपालिका के रोड विभाग ने नागरिकों की सुविधा के लिए ‘रोड मित्र’ मोबाइल ऐप शुरू किया था ताकि गड्डों, फुटपाथ और सड़क से जुड़ी समस्याओं की शिकायतें सीधे प्रशासन तक पहुंचाई जा सके। लेकिन नागरिकों से अपेक्षित रिस्पांस नहीं मिलने और विभाग की अनदेखी के कारण यह योजना प्रभावी साबित नहीं हो रही है।
दावे से अलग हकीकत
रोड विभाग का दावा है कि पिछले महीने शहर भर में 1218 गड्ढे भरे गए हैं। लेकिन हकीकत यह है कि इसके बावजूद सड़कों की हालत जस की तस बनी हुई है और कई इलाकों में ट्रैफिक के साथ-साथ सड़क सुरक्षा पर भी गंभीर असर पड़ रहा है। नागरिकों ने ऐप पर कुल 1300 शिकायतें दर्ज करवाई, जिनमें अधिकांश गड्डों की मरम्मत तो की गई, लेकिन नए स्थानों पर खराब निर्माण और अधूरी मरम्मत के चलते दोबारा गड्ढे बन गए।
मनपा रोड विभाग प्रमुख अनिरुद्ध पावसकर पुणे मनपा द्वारा तैयार किए गए रोड मित्र मोबाइल ऐप की जानकारी अधिक से अधिक पुणेकरों तक पहुंचे, इसके लिए सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में जनजागृति करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्वच्छता विभाग के स्वास्थ्य निरीक्षक और अन्य कर्मचारियों को भी यह मोबाइल ऐप डाउनलोड कर गड्ढों की शिकायत दर्ज करने के आदेश दिए गए है। इस पहल से नागरिकों को सड़क पर बने गड्डी की जानकारी सीधे मनपा तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, 90 दिन बाद गैसीफाइड सोसायटियों में बंद हो सकती है LPG सप्लाई
हवालात की हवा खाकर उतरा प्यार का बुखार! सिया-चेतन ने पुलिस पूछताछ में एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोप
नासिक में टीडी वैक्सीन लगवाने के बाद 17 वर्षीय किशोरी की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच
सिया गोयल के पूरे परिवार पर दर्ज होगी FIR? महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा केतन अग्रवाल हत्याकांड का मामला
ये भी पढ़ें :- पुणे प्रभाग रचना पर सबसे ज्यादा आपत्तियां भाजपा कार्यकर्ताओं की, विपक्ष के आरोपों को मिला नया मोड़
गुणवत्तापूर्ण सड़कों का किया जाए निर्माण
- पुणे मनपा ने भले ही ऐप के जरिए जवाबदेही की दिशा में कदम बढ़ाया हो, लेकिन गों की समस्या का स्थायी समाधान अभी दूर की कौड़ी है। मानसून के हर सीजन में दोहराई जाने वाली यह समस्या अब प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। नागरिकों की अपेक्षा है कि महापालिका अस्थायी उपायों से आगे बढ़कर गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाए।
- गड्ढे भरने का काम मानसून के दौरान तेजी से किया गया, लेकिन बरसात की मार, घटिया सामग्री और जल निकासी की समस्याओं ने सड़कों को फिर से खोखला कर दिया है। छोटे-बड़े गड्ढे खासकर गलियों और मुख्य सड़कों के जंक्शन पर बार-बार बन रहे हैं। कात्रज-कोंढवा रोड, राजस सोसायटी चौक, माणिकबाग, चायरी, मुंढवा और येरवडा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में गड्ढों की स्थिति बेहद खराब है।
