एक्स गर्लफ्रेंड बनी जानलेवा झगड़े का कारण, पुणे में दोस्त ने दोस्त पर कोयते से किया जानलेवा हमला
Pune Koyta Attack Katraj: पुणे के कात्रज में एक युवक ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद में दोस्त पर कोयते से हमला कर दिया। आरोपी आदित्य कांबले गिरफ्तार।
- Written By: अनिल सिंह
Ex-Girlfriend Dispute Crime Pune (फोटो क्रेडिट-X)
Pune CCTV Viral Video Crime: महाराष्ट्र की सांस्कृतिक और शिक्षा राजधानी पुणे एक बार फिर ‘कोयता’ हमले की वारदात से दहल उठी है। शहर के कात्रज इलाके में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जहाँ महज एक पुरानी प्रेमिका (Ex-girlfriend) को फोन करने और ‘ब्रेकअप’ कराने के आरोपों के चलते एक युवक ने अपने ही दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया। यह पूरी वारदात पास ही स्थित एक दुकान के सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में दिख रही क्रूरता ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है और इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस के अनुसार, यह खूनी संघर्ष 2 फरवरी की रात करीब 8 बजे हुआ। घायल युवक, जिसकी पहचान चेतन चव्हाण के रूप में हुई है, फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
गर्लफ्रेंड, फोन कॉल और ‘ब्रेकअप’ का विवाद
जांच में यह बात सामने आई है कि हमलावर आदित्य कांबले और पीड़ित चेतन चव्हाण लंबे समय से गहरे दोस्त थे। उस रात दोनों कात्रज में साथ थे, तभी एक पुरानी गर्लफ्रेंड का जिक्र छिड़ गया। दोनों के बीच इस बात को लेकर बहस शुरू हुई कि किसने किसे फोन किया और किसके कारण किसका रिश्ता टूटा। विवाद बढ़ते ही दोनों ने एक-दूसरे पर ब्रेकअप कराने के गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए। गुस्से में आपा खोते हुए आदित्य पास के एक रसवंती गृह (गन्ने के रस की दुकान) में घुसा और वहां से गन्ने काटने वाला कोयता (धारदार हथियार) उठाकर चेतन पर टूट पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
डिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
जनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
छत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
⚠️ पुण्यात वाढती गुंडगिरी चिंताजनक ⚠️
आपलं शांत पुणे बदलत चाललंय…
जुन्या मैत्रिणीला फोन केल्यावरून वाद, आणि थेट कोयता हल्ला 😔
भारती विद्यापीठ परिसरातील घटना धक्कादायक
वेळीच कठोर कारवाई हवी, नाहीतर उद्रेक अटळ
.
.#gf #crime #police #pune #boys #viral #matter #cctv #maharashtra pic.twitter.com/exNy6lE9P2 — 9 Rang (@9RangMedia) February 4, 2026
ये भी पढ़ें- जिला परिषद चुनाव से पहले रोहित पवार की भावुक अपील, घड़ी के निशान पर लड़ रहे NCP के दोनों गुट
सीसीटीवी में कैद हुई रोंगटे खड़े करने वाली वारदात
वारदात के वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि आदित्य कितनी बेरहमी से चेतन पर वार कर रहा है। सड़क पर मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-बधिर भागते दिखे। हमले के बाद चेतन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों के अनुसार, चेतन के शरीर पर गहरे घाव आए हैं और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
डीसीपी का बयान और पुलिस की कार्रवाई
पुणे पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी आदित्य कांबले को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त (DCP) मिलिंद मोहिते ने बताया, “हमने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह निजी रंजिश का मामला है, लेकिन हम इसकी हर पहलू से जांच कर रहे हैं कि क्या इसमें कोई और भी शामिल था।” पुलिस फिलहाल घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रही है।
