Pune Metro Line 3 पर अब दौड़ेगी ‘नारी शक्ति’ – सभी ट्रेनें महिला पायलटों के हवाले
Pune में जल्द ही Pune Metro की 3 लाइन जो कि हिंजवाड़ी को शिवाजीनगर से जोड़ती है उसमें बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इस रूट पर चलने वाली मेट्रो को महिला पायलट के द्वारा ऑपरेट किया जाएगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे मेट्रो (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: पुणे की मेट्रो लाइन 3, जो हिंजवडी को शिवाजीनगर से जोड़ेगी, जल्द ही पुणेवासियों के दैनिक जीवन में एक बड़ा बदलाव लाएगी। इस महत्वपूर्ण मार्ग पर चलने वाली सभी मेट्रो ट्रेनों का संचालन केवल महिला पायलट करेंगी।
पुणे मेट्रो का यह फैसला ‘नारी शक्ति’ को सशक्त करने और उन्हें आगे बढ़ाने का एक मजबूत उदाहरण है। यह पहल ऐसे समय में शुरू की जा रही है जब 22 सितंबर, सोमवार से नवरात्रि की शुरुआत हुई है। इस पावन अवसर पर मेट्रो का संचालन महिलाओं को सौंपना ‘नारी शक्ति’ का सबसे बेहतरीन सम्मान है।
तीन महीने का विशेष प्रशिक्षण
इन महिलाओं को तीन महीने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें 200 किलोमीटर तक का पर्यवेक्षित वाहन चलाने का दिन-रात का प्रशिक्षण शामिल है। तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और नौकरी में लंबे समय तक बने रहने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन महिला पायलटों ने प्रशिक्षण के दौरान अपनी योग्यता साबित की है।
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
चार सफल ट्रायल रन पूरे किए
इन महिला पायलटों ने मान डिपो (स्टेशन नंबर 1) से बालेवाडी स्टेडियम (स्टेशन नंबर 10) के बीच चार सफल ट्रायल रन पूरे किए हैं। हिंजवडी के आईटी हब को शिवाजीनगर के केंद्रीय व्यापार केंद्र से जोड़ने वाली यह पुणे मेट्रो लाइन 3 लाखों यात्रियों के लिए जीवन रेखा साबित होगी।
ये भी पढ़ें :- B R Patil का भाजपा पर वार – “वोट चोर कौन, भाजपा कार्यकर्ता या चुनाव अधिकारी?
100 महिलाओं को मेट्रो चलाने की जिम्मेदारी
‘पुणे आईटी सिटी मेट्रो रेल लिमिटेड’ (PITCMRL) ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया है। फ्रेंच अंतरराष्ट्रीय कंपनी ‘केओलिस’ को 10 साल का संचालन – अनुबंध मिला है, जिसके तहत 100 महिला पायलटों को मेट्रो चलाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस पहल से सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। पुणे और उसके आसपास की 100 युवा महिलाओं को विशेष रूप से इस काम के लिए चुना गया है।
