Pune News: टिकट विवाद से ‘तस्वीर युद्ध’ तक, पुणे में महायुति की कलह हुई सार्वजनिक
Maharashtra Local Body Election: पुणे में महायुति की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। चंद्रकांत पाटील के बयान पर रवींद्र धंगेकर ने वायरल तस्वीरें साझा कर तीखा हमला बोला है।
- Written By: अपूर्वा नायक
रवींद्र धंगेकर और चंद्रकांत पाटिल (सौ. डिजाइन फोटो )
Ravindra Dhagekar Slams Chandrakant Patil: महाराष्ट्र में महानगर पालिका चुनावों की सरगर्मी तेज हो गई है। राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। महायुति के भीतर का आंतरिक कलह भी अब सार्वजनिक रूप से सामने आने लगा है।
ताजा विवाद भाजपा नेता और मंत्री चंद्रकांत पाटील के उस बयान से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने अमोल बालवडकर को टिकट न दिए जाने की सफाई दी थी। पाटील ने कहा था कि बालवडकर का नाम कुछ गुंडों के साथ वायरल वीडियो में आने के कारण पार्टी ने उनके खिलाफ कड़ा फैसला लिया।
इस बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व विधायक और शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता रवींद्र धंगेकर ने चंद्रकांत पाटील पर तीखा हमला बोला है। धंगेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पाटील की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वे कथित तौर पर कुख्यात अपराधी निलेश घायवल के साथ दिखाई दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में हर साल होगा एग्री हैकथॉन, विजेताओं को अजित पवार के नाम पर मिलेंगे 25 लाख तक के इनाम
न भाषण, न इंटरव्यू… अगले 3 दिन कुछ नहीं बोलेंगी सुप्रिया सुले, जानें इस खामोशी के पीछे की वजह
पुणे में नहर तोड़कर पानी चोरी का मामला, साइफन पाइपलाइन से अवैध जल दोहन, केस दर्ज
पुणे एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार: लोहगांव के लिए 30.84 करोड़ की नई वैकल्पिक सड़क को मंजूरी
धंगेकर ने तंज कसते हुए कहा, ‘जो नेता दूसरों को नैतिकता और गुंडागर्दी पर प्रवचन दे रहे हैं, उन्हें पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। ‘ उन्होंने आगे कहा कि जो नियम बालवडकर पर लागू किया गया, वही नियम पाटील को खुद पर लागू कर कोल्हापुर लौट जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra News: पुणे में घर खरीदना हुआ महंगा, एक साल में कीमतें 11.8% बढ़ीं
कोथरूड की गुंडागर्दी को लेकर उठाया सवाल
धंगेकर ने सवाल उठाया कि यदि पाटील इतने ही सख्त है, तो उनके निर्वाचन क्षेत्र कोथरूड में गुंडागर्दी कैसे पनप रही है? इससे पहले धंगेकर ने केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल पर भी पुणे के जैन बोर्डिंग हाउस की जमीन के लेनदेन में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों ने न केवल भाजपा की मुश्किल बढ़ाई है, बल्कि महायुति के भीतर गठबंधन धर्म पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं। अब देखना होगा कि भाजपा । शिवसेना शिंदे गुट और भाजपा के बीच तनाव और भी बढ़ गया है। इस ‘तस्वीर युद्ध’ का क्या जवाब देती है।
