Pune Kondhwa Murder Case: पुणे के कोंढवा में शराब के विवाद में युवक की हत्या, पत्थर मारकर ली जान
Pune Kondhwa Murder Case News Update: कोंढवा इलाके में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक तस्वीर (डिजाइन नवभारत)
Pune Kondhwa Murder Case: कोंढवा इलाके में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक के सिर पर पत्थर मारकर हत्या करने की घटना सामने आई है। इस मामले में कोंढवा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक की पहचान 22 वर्षीय मनीषकुमार महादेव पासवान के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने इस मामले में महादेव अर्जुन कांबले न (35) को गिरफ्तार किया है, जो केटरिंग ई के काम से जुड़ा है।
मृतक करता था मजदूरी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मनीषकुमार और महादेव दोनों को शराब पीने की लत थी। शाम करीब सात बजे दोनों कोंढवा के आर के कॉलोनी क्षेत्र में एक पहाड़ी के पास स्थित पेड़ के नीचे बैठकर शराब पी रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
पंढरपूर के लिए बड़ी सौगात: 4,000 करोड़ के विकास परियोजना को मंजूरी, जल्द शुरू होगा कॉरिडॉर का काम
Pune Drug Racket: पुणे में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 तस्कर गिरफ्तार, 34 लाख का एमडी जब्त
Mira Bhayandar Salt Land Ownership: निजी मालिकाना हक बरकरार, हाई कोर्ट के फैसले से बड़ा झटका केंद्र को
Maharashtra TOD Power Scheme: 70 लाख उपभोक्ताओं को 2235 करोड़ का फायदा, स्मार्ट मीटर से बढ़ी बचत
शराब के नशे में उनके बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि महादेव कांबले ने पास पड़ा एक भारी पत्थर मनीषकुमार के सिर पर दे मारा, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें :- Pune Nasrapur Minor Case: पुणे रेप-मर्डर केस पर सियासत तेज, वर्षा गायकवाड ने सरकार पर साधा निशाना
शराब पीने के दौरान हुआ था झगड़ा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल मनीषकुमार को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त राजलक्ष्मी शिवणकर और सहायक आयुक्त नम्रता देसाई सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
कोंढवा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी महादेव कांबले को हिरासत में ले लिया है। पुलिस निरीक्षक दीपक कारंडे मामले की जांच कर रहे हैं। इस तरह की हत्या से इलाके में सनसनी फौल गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
