पुणे के केशवनगर हत्या कांड का खुलासा, हत्या के बाद प्रेग्नेंट प्रेमिका की लाश के साथ शहर नापता रहा आरोपी
Pune Keshavnagar Murder Case: पुणे के केशवनगर कचरा डिपो में मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पैसों और संबंधों के विवाद के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे केशव नगर हत्याकांड (सौ. AI Generated)
Pune Keshavnagar Murder Case News: पुणे के केशवनगर कचरा डिपो इलाके में मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि युवती की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी।
हत्या के बाद वह शव को कार में लेकर काफी देर तक घूमता रहा और बाद में केशवनगर कचरा डिपो के पास अंधेरे में शव फेंककर फरार हो गया। अवैध संबंध, गर्भधारण और पैसों के विवाद ने इस रिश्ते को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया।
मृतका की पहचान आफरीन पठान के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी गोरखनाथ शिंदे को गिरफ्तार कर लिया। आफरीन एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी और रोजाना आने-जाने के लिए कैब का इस्तेमाल करती थी।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik TCS Case: निदा खान मामले में मतीन पटेल की बढ़ी मुश्किलें, घर पर चलेगा प्रशासन का हथौड़ा
घाटखेड़ा हादसा: तालाब में डूबकर मौत की घटनाओं में हो रहा इजाफा, प्रशासन की अनदेखी और लोगों की लापरवाही है वजह
दस्तूर नगर सीधे समृद्धि महामार्ग से जुड़ेगा, अमरावती में 840 करोड़ की सड़क परियोजना को मिली रफ्तार
पुणे के कैंप बर्गर में फिर मिला कॉकरोच, 24 घंटे में दूसरी घटना से हड़कंप, ग्राहकों ने पूछा, कहाँ है FDA?
गर्भपात के लिए की थी एक लाख की मांग
इसी दौरान उसकी पहचान कैब चालक गोरखनाथ शिंदे से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनका प्रेम संबंध शारीरिक संबंधों तक पहुंच गया। कुछ महीने पहले आफरीन गर्भवती हो गई थी।
इसके बाद उसने गर्भपात के लिए गोरखनाथ से एक लाख रुपये की मांग की, साथ ही यह भी धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह उसकी पत्नी और परिवार को उनके संबंधों के बारे में बता देगी। इसी डर और दबाव में गोरखनाथ ने उसकी हत्या की योजना बनाई।
ये भी पढ़ें :- Nashik TCS Case: निदा खान मामले में मतीन पटेल की बढ़ी मुश्किलें, घर पर चलेगा प्रशासन का हथौड़ा
दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद
पुलिस जांच में सामने आया कि 5 मई की रात गोरखनाथ ने आफरीन को मिलने के बहाने बुलाया, वह खराड़ी बाइपास स्थित रिलायंस मॉल के पास उसकी कैब में बैठी, गाड़ी में दोनों के बीच पैसों को लेकर फिर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने गाड़ी आव्हालवाड़ी की तरफ मोड़ी और एक सुनसान जगह पर कार रोककर आफरीन का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह शव को कार में लेकर काफी देर तक घूमता रहा और बाद में केशवनगर कचरा डिपो के पास अंधेरे में शव फेंककर फरार हो गया।
