कैब ड्राइवर ने किया मर्डर का कबूलनामा, महिला ने समझदारी से बचाई जान

Cab Driver Murder Story : कैब में सफर कर रही एक महिला के सामने ड्राइवर ने अपने चाचा की हत्या का कबूलनामा किया। महिला ने सूझबूझ से स्थिति संभाली, लेकिन इस घटना ने कैब सेफ्टी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए।
A woman stayed calm and saved herself after a cab driver confessed to murder during the ride.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Cab Driver Murder Story Viral Video : कैब में सफर करते समय हम अक्सर ड्राइवर से सामान्य बातचीत कर लेते हैं, लेकिन कभी-कभी यही बातचीत खतरनाक मोड़ भी ले सकती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें शाइन कौर नाम की महिला का सफर अचानक डरावना बन गया।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के मुताबिक, कैब ड्राइवर ने बातचीत के दौरान बड़े आराम से बताया कि उसने अपने ही चाचा की हत्या की थी और वह दो साल जेल में रह चुका है। यह सुनते ही महिला के लिए स्थिति बेहद भयावह हो गई, लेकिन उसने घबराने के बजाय खुद को शांत रखा और समझदारी से बात जारी रखी।

कैब ड्राइवर ने यात्री को सुनाई मर्डर की कहानी

वीडियो में शाइन कौर ड्राइवर से उसकी बातों की पुष्टि करती नजर आती हैं। वह शांत लहजे में उससे पूछती हैं कि क्या उसने सच में अपने चाचा की हत्या की और जेल भी गया था। ड्राइवर बिना किसी झिझक के इस बात को स्वीकार करता है और यहां तक कहता है कि उसे फिर से जेल जाना है।

इस पूरी बातचीत के दौरान महिला ने खुद को सामान्य दिखाने की कोशिश की, ताकि ड्राइवर को शक न हो और वह सुरक्षित रह सके। बाद में महिला ने बताया कि वह सिर्फ इसलिए ऐसा कर रही थी ताकि ड्राइवर उसे कोई नुकसान न पहुंचाए, क्योंकि बंद गाड़ी में वह पूरी तरह उसी के भरोसे थी।

लोगों ने कंपनियों के बैकग्राउंड वेरिफिकेशन सिस्टम पर सवाल उठाए

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। यूजर्स कैब कंपनियों के ड्राइवर बैकग्राउंड वेरिफिकेशन सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं। कई लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ड्राइविंग के दौरान ऐसे खतरनाक खुलासे पहले भी सुनने को मिले हैं। वहीं, कंपनी की ओर से सफाई दी गई है कि सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और मामले की जांच की जाएगी।

लेकिन यह घटना साफ तौर पर दिखाती है कि सिर्फ रेटिंग देखकर किसी ड्राइवर पर भरोसा करना पर्याप्त नहीं है। ऐसे में यात्रियों को भी सतर्क रहना जरूरी है, जैसे अपनी लोकेशन शेयर करना, ज्यादा पर्सनल बातचीत से बचना और किसी भी असामान्य स्थिति में तुरंत मदद लेना।

Navbharat Live
navbharatlive.com