‘बिल्डरों संग मिलकर हड़पी जमीन’, राजू शेट्टी ने केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल पर लगाया गंभीर आरोप
Murlidhar Mohol: पुणे के जैन बोर्डिंग हाउस जमीन विवाद में केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल पर बिल्डरों से मिलीभगत के आरोप लगे। जैन समाज ने इसका विरोध तेज कर दिया है। वहीं राजू शेट्टी ने भी आरोप लगाए हैं।
- Written By: आकाश मसने
केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल (सोर्स: सोशल मीडिया)
Union Minister Murlidhar Mohol Land Scam News: पुणे के जैन बोर्डिंग हाऊस की जमीन की अवैध बिक्री के मामले को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल मुश्किल में फंसते दिखाई दे रहे हैं। जैन समाज ने मोहोल पर गंभीर आरोप लगाते हुए गुस्सा जाहिर किया है। आरोप है कि जिस गोखले कंस्ट्रक्शन कंपनी को यह जमीन बेची गई, उसमें मुरलीधर मोहोल की भागीदारी है।
इस मामले में स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के नेता राजू शेट्टी ने मोहोल पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा है कि मोहोल ने बिल्डरों से मिलीभगत कर जैन बोर्डिंग की जमीन हड़प ली। इस पृष्ठभूमि में जैन समाज आक्रामक हो गया है और पुणे जिला कलेक्टर कार्यालय पर मोर्चा निकाला गया है।
सीएम के आश्वासन के बाद भी विरोध जारी
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस विवादास्पद मामले में हस्तक्षेप कर जैन समाज को समझाने की कोशिश की है। हालांकि, इन आश्वासनों के बाद भी समाज का गुस्सा कम होता नहीं दिख रहा समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए कह कि हमें सिर्फ आश्वासन नहीं चाहिए, बल्कि इस अवैध सौदे को तत्काल रोकना होगा। दूसरी ओर, मुरलीधर मोहोल ने इस मामले पर अभी तक कोड आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Pune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
पुणे में खाकी की गुंडागर्दी! सब इंस्पेक्टर ने कैफे में की तोड़फोड़ और बदसलूकी VIDEO देख भड़के नेटिजन्स
क्या है Gait Analysis? केतन अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी चेतन चौधरी का क्यों कराया ये टेस्ट, जानें पूरी तकनीक
यह भी पढ़ें:- भूपति के आत्मसमर्पण से खुली ‘लाल आतंक’ की पोल, नक्सलियों में आपस में बढ़ रहे मतभेद
मोहोल और बिल्डरों की सांठगांठ : राजू शेट्टी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजू शेट्टी ने कहा कि जैन बोर्डिंग हाउस की जमीन बिक्री के पीछे मुरलीधर मोहोल और बिल्डरों की सांठगांठ है। यह सौदा रद्द होने तक हम चुप नहीं बैठेंगे, जो भी बीच में आएगा, उसे नहीं छोड़ेंगे।
राजू शेट्टी ने मुख्यमंत्री फडणवीस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री दिवाली के बाद इस सौदे को स्थगित कर पुणे आएं, हम उनका स्वागत करेंगे, लेकिन तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
