Pune में जनवरी 2026 को होगी इंटरनेशनल साइकिलिंग रेस, 145 करोड़ से सड़कों का मेकओवर!
आने वाले कुछ समय में Pune में Pune Grand Challange 2026 Cycling Competition का आयोजन किया जाने वाला है। जिसको लेकर पुणे में जोरों शोरों से तैयारियां जारी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे न्यूज (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News: राष्ट्रीय स्तर की ‘पुणे ग्रैंड चैलेंज 2026’ साइकिलिंग प्रतियोगिता जनवरी 2026 में पुणे शहर व जिले में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के लिए पुणे शहर (55 किमी) तथा पुणे कैंटोन्मेंट और सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग के 20 किलोमीटर मार्ग को मिलाकर कुल 75 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। इस पर पुणे महानगरपालिका करीब 145.75 करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है।
हर पैकेज के लिए अलग ठेकेदार नियुक्त
मनपा ने सड़कों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा देने, सुंदर और सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया है। रोड विभाग प्रमुख अनिरुद्ध पावसकर ने जानकारी दी है कि काम 4 पैकेजों में विभाजित किए गए हैं और हर पैकेज के लिए अलग ठेकेदार नियुक्त किए जाएंगे। सभी काम दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
पैकेज व सभी दिशाओं के काम
पैकेज 1: 9.67 किलोमीटर सड़क सुधार, खर्च -30.80 करोड़ रुपए
पैकेज 2: 28.53 किमी सड़कें (पुणे विश्वविद्यालय चौक, औंध, राजीव गांधी पूल, एफसी रोड, जेएम रोड, नाल स्टॉप आदि) खर्च 32.67 करोड़ रुपए
पैकेज 3: 14.32 किमी सड़कें (शास्त्री रोड, तिलक रोड, बाजीराव रोड, नेहरू रोड, स्टेशन रोड आदि) खर्च 38.22 करोड़ रुपए
पैकेज 4: 22.47 किमी सड़कें (ईस्ट स्ट्रीट, पुलगेट, गुलाबी मैदान, लुल्लानगर से येवलेवाडी-बोपदेव घाट मार्ग) खर्च 44.05 करोड़ रुपए
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
ये भी पढ़ें :- अतिवृष्टि से फसल ही नहीं, जमीन भी बही! पवार बोले- अब तत्काल राहत जरूरी
गुणवत्ता पर जोर
- एक ठेकेदार को केवल एक ही पैकेज का काम मिलेगा
- 60 दिनों में काम पूरा नहीं होने पर रोजाना 50 हजार रुपये जुर्माना और 5 साल की ब्लैक लिस्टिंग।
- ठेकेदार के पास 120 TPH क्षमता का हॉट मिक्स प्लांट (35 किमी परिधि में), 2 पावर्स, 2 बिटुमेन डिस्ट्रीब्यूटर, 4 वाइब्रेटरी रोलर और 1 मिलिंग मशीन होना जरुरी है।
