- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune International Marathon On February 27 No Entry To Runners Below 18 Years
27 फरवरी को पुणे इंटरनेशनल मैराथन, 18 साल से कम उम्र के धावकों को ‘नो एंट्री’
- Written By: प्रभाकर दुबे

पुणे : पुणे इंटरनेशनल मैराथन (Pune International Marathon) में हर साल लाखों एथलीट भाग लेते हैं। पिछले वर्ष कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के कारण प्रतियोगिता बाधित हुई थी, लेकिन अब कोविड का प्रकोप कम होता जा रहा है। प्रतियोगियों के स्वास्थ्य से समझौता न करने की प्रतिबद्धता के कारण, हमेशा की तरह दिसंबर के पहले रविवार को आयोजित होने वाला यह मैराथन अगले साल 27 फरवरी को होगा।
पुणे अंतरराष्ट्रीय मैराथन आयोजन समिति के अध्यक्ष अभय छाजेड़ के मुताबिक, पुणे महानगरपालिका के साथ उचित समन्वय और कोविड सुरक्षा से संबंधित केंद्र और राज्य सरकार के सभी नियमों का कड़ाई से पालन के साथ ही मैराथन का आयोजन किया जायेगा।
सम्बंधित ख़बरें
सर्वाइकल कैंसर मुक्त पुणे: 9 से 13 वर्ष की बालिकाओं को मुफ्त एचपीवी वैक्सीन देने वाला देश का पहला शहर बना PMC
पुणे एयरपोर्ट के लिए मेट्रो को हरी झंडी, रामवाड़ी से सीधे जुड़ेंगे हवाई यात्री, मोहोल ने फाइनल किया नया रूट
Pune Crime: बारामती में ‘कोयता’ गैंग का शिकार हुए प्रेमी जोड़े, लाखों की लूट के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार
अजित पवार विमान हादसा: आसान भाषा में समझें क्यों क्रैश हुआ प्लेन, AAIB की रिपोर्ट में कारणों पर बड़ा खुलासा
15 अक्टूबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
इस मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अक्टूबर से ऑनलाइन शुरू होंगे। यह दौड़ बाबूराव सणस मैदान से नांदेड़ सिटी के नए रूट पर 2 लूप में होगी। इस वर्ष कोरोना को देखते हुए 14, 16 और 18 वर्ष के आयु वर्ग के लिए कोई दौड़ नहीं होगी। जो लोग मैराथन में भाग लेना चाहते हैं वे वेबसाइट www.marathonpune.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। मैराथन सम्बन्धी सभी जानकारी वेबसाइट पर जारी की गयी है। रजिस्ट्रेशन 31 जनवरी तक किए जा सकते हैं। 30 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कराने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक डिस्काउंट दिया जायेगा।
प्रतियोगिता की खास बातें
- केवल 18 वर्ष से आयु के प्रतियोगी जिन्होंने दो खुराक (कोरोना वैक्सीन) पूरी कर ली है, उन्हें ही प्रवेश दिया जायेगा।
- नामांकन करने वालों को घर पर ही रनिंग किट मिलेगी।
- रेस ट्रैक पर हर प्वाइंट पर सेनिटेशन यूनिट और तापमान मापने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
- प्रत्येक समूह की दौड़ अलग-अलग शुरू होगी।
- केवल कुलीन वर्ग को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा। अन्य समूहों के प्रतियोगी आवंटित समय के भीतर अपनी सुविधानुसार दौड़ शुरू कर सकेंगे।
- पुरस्कार वितरण नहीं होगा
- विजेता खिलाड़ियों की ट्राफियां घर भिजवाई जाएगी। विदेशी खिलाड़ियों की ट्रॉफी उनके आवास पर पहुंचाई जाएगी।
Pune international marathon on february 27 no entry to runners below 18 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
होली पर आज ही करें चुपचाप इन विशेष वस्तुओं का दान, ग्रहदोष से मिलेगी बड़ी राहत, भाग्योदय संभव
Mar 04, 2026 | 02:24 PMसर्वाइकल कैंसर मुक्त पुणे: 9 से 13 वर्ष की बालिकाओं को मुफ्त एचपीवी वैक्सीन देने वाला देश का पहला शहर बना PMC
Mar 04, 2026 | 02:16 PMहोली में कार पर पड़ा पक्का रंग? ये 4 गलतियां कर दीं तो पेंट हो जाएगा खराब, हो जाएगा हजारों का खर्च
Mar 04, 2026 | 02:13 PMHoli 2026: क्या आपको भी सता रही है बदहजमी? इन 5 देसी नुस्खों से तुरंत पाएं राहत
Mar 04, 2026 | 02:11 PM‘हर नया सुप्रीम लीडर मारा जाएगा…क्या नाम है फर्क नहीं पड़ता’, खामेनेई के बेटे को इजराइल की धमकी
Mar 04, 2026 | 02:08 PMईरान-इजरायल युद्ध से भारत में गहराएगा तेल संकट? जानें सरकार की ‘कवच’ योजना और बैकअप प्लान
Mar 04, 2026 | 02:06 PMकल्याण-ठाणे मेट्रो का महा-विस्तार: टिटवाला से बदलापुर तक दौड़ेगी मेट्रो, जानें आपके इलाके का नया रूट मैप
Mar 04, 2026 | 02:04 PMवीडियो गैलरी

बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM













