पुणे में दहला देने वाली वारदात, ससुराल वालों के जुल्म से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला
Pune Suicide News: पुणे के इंदापुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ससुराल वालों के टॉर्चर और चरित्र पर संदेह से परेशान होकर शिवानी शिंदे ने दी जान। पुलिस ने पति और सास-ससुर पर मामला दर्ज किया।
- Written By: आकाश मसने
शिवानी शिंदे (सोर्स: IANS)
Pune Domestic Violence Case: महाराष्ट्र के पुणे जिले के इंदापुर तालुका से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक विवाहित महिला ने ससुराल पक्ष की मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान शिवानी विकास शिंदे के रूप में हुई है। इस घटना ने एक बार फिर समाज में महिलाओं के खिलाफ हो रहे घरेलू उत्पीड़न और दहेज की कुप्रथा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
चरित्र पर शक और मारपीट का आरोप
शिवानी की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, शिवानी का वैवाहिक जीवन पिछले कुछ समय से नर्क बन चुका था। शिकायत में बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। बताया गया है कि शिवानी का पति विकास शिंदे, देवर प्रकाश शिंदे और सास सुरेखा शिंदे न केवल उसे छोटी-छोटी बातों पर परेशान करते थे, बल्कि उसके चरित्र पर भी संदेह करते थे। चरित्र पर शक के नाम पर उसे अक्सर अपमानित किया जाता था और उसके साथ मारपीट की जाती थी।
2 लाख रुपये के लिए बनाया जा रहा था दबाव
पुणे पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रताड़ना की वजह सिर्फ शक तक सीमित नहीं थी। ससुराल वाले शिवानी पर इस बात का दबाव बना रहे थे कि वह अपने मायके से दो लाख रुपये लेकर आए। आर्थिक मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक रूप से इस कदर तोड़ दिया गया कि उसने अपनी जीवनलीला समाप्त करने का कठोर निर्णय ले लिया।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा: चलती ट्रेन में अकेला मिला ढाई साल का मासूम, यात्रियों की सतर्कता और आरपीएफ की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू
महाराष्ट्र उच्च शिक्षा में बड़ा बदलाव, अनुदानित कॉलेज बनेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी? सरकार तैयार कर रही नीति
वर्धा में गर्मी का 30 साल का रिकॉर्ड टूटा, तापमान 46.6 डिग्री के पार; धाम प्रकल्प में जलस्तर गिरने से संकट
विदर्भ के खिलाड़ियों को बड़ा मंच, नागपुर की लीग से आईपीएल तक, VPL बना नया प्लेटफॉर्म
मां बोली मेरी बेटी के हत्यारों को मिले सजा
मृतका की मां ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि शिवानी ने कई बार अपने ससुराल वालों के सामने हाथ जोड़े, उनसे मिन्नतें कीं कि उसे परेशान न किया जाए, लेकिन उन लोगों का दिल नहीं पसीजा। हर बार उसे और अधिक क्रूरता के साथ प्रताड़ित किया गया।
यह भी पढ़ें:- EXPLAINER: मिसिंग लिंक क्यों पड़ा नाम? 27 साल बाद मिला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का शॉर्टकट, घाट के जाम से मुक्ति
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इंदापुर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड के लिए उकसाने और दहेज उत्पीड़न के एंगल से जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सख्त सजा दिलाई जाएगी। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
