Nashik-Pune Highway पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित स्कॉच शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार
Pune News: पुणे में आबकारी विभाग ने हरियाणा निर्मित अवैध स्कॉच शराब का जखीरा जब्त किया है। जिसके अंतर्गत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर दो दिन की हिरासत में भेजा गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतिबंधित स्कॉच शराब (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: नए साल के जश्न से पहले अवैध शराब के खिलाफ राज्य आबकारी विभाग ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की पुणे इकाई ने चाकण क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा में निर्मित और महाराष्ट्र में प्रतिबंधित स्कॉच शराब का जखीरा बरामद किया है।
इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और करीब 42।30 लाख रुपये का माल जब्त किया है। गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल। राज्य आबकारी आयुक्त डॉ। राजेश देशमुख और अधीक्षक अतुल कानडे के मार्गदर्शन में खेड विभाग की टीम को तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी।
27 दिसंबर को नाशिक-पुणे राजमार्ग पर वाकी बुद्रुक गांव की सीमा में स्थित ‘होटल चौधरी ढाबा’ की पार्किंग में खड़े एक ट्रक और दो कारों की तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहनों से हरियाणा निर्मित विभिन्न ब्रांडों की 610 सीलबंद स्कॉच बोतलें बरामद हुई।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
ये भी पढ़ें :- Pune Municipal Election में न्याय बनाम राजनीतिक संरक्षण, कल्याणी कोमकर ने किया आगाह
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आबकारी विभाग ने कार्रवाई के दौरान एक अशोक लेलैंड टूक, एक मारुति ब्रेजा और एक इटिंगा कार सहित शराब का पूरा स्टॉक जब्त कर लिया, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दीपक कुमार, विष्णु कुमार, राजेंद्र कुमार, रमेश कुमार और योगेश राजपूत के रूप में हुई है।
जो सभी हरियाणा के निवासी है। आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र शराबबंदी अधिनियम, 1949 के तहत मामला दर्ज किया गया है। न्यायालय ने उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। निरीक्षक राजेंद्र दिवसे मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।
