होली पर पेड़ काटने वालों पर सख्ती, पुणे मनपा ने दी 1 लाख जुर्माने की चेतावनी
PMC Warning On Tree Cutting: होली के दौरान पेड़ों की टहनियां तोड़ने और अवैध कटाई रोकने के लिए पुणे मनपा ने चेतावनी जारी की है।बिना अनुमति पेड़ काटने पर 1 लाख रुपये तक जुर्माना और कानूनी कार्रवाई होगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
पेड़ की कटाई (सौ. सोशल मीडिया )
Pune Holi Tree Cutting Warning: होली के त्योहार के मद्देनजर पुणे मनपा (पीएमसी) ने पेड़ों की टहनियां तोड़ने और अवैध वृक्ष कटाई को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति किसी भी पेड़ को काटना, जलाना या नुकसान पहुंचाना कानूनन अपराध है।
मनपा ने बताया कि महाराष्ट्र शहरी क्षेत्र वृक्ष संरक्षण अधिनियम 2021 के तहत बिना अनुमति पेड़ काटने पर संबंधित पेड़ के मूल्य के बराबर जुर्माना वसूला जा सकता है, जो अधिकतम 1 लाख रुपये तक हो सकता है।
त्योहार के दौरान कुछ इलाकों में होली जलाने के लिए पेड़ों की शाखाएं काटने की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिसे रोकने के लिए इस बार विशेष निगरानी रखी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Screen Time Effects: आंखों से लेकर दिमाग तक, ज्यादा स्क्रीन टाइम कैसे बिगाड़ सकता है आपकी सेहत?
अजित पवार और बारामती: सात बार विधायक बनने से लेकर बारामती मॉडल गढ़ने तक का राजनीतिक सफर
अजित पवार के 7 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी महाराष्ट्र की राजनीति!
मंचर में दूध मिलावट मामला: रमेश येवले की केंद्र तक जाने की चेतावनी; 13 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
वृक्ष प्राधिकरण को विशेष निर्देश
मनपा प्रशासन ने वृक्ष प्राधिकरण और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। यदि कहीं भी अवैध वृक्ष कटाई या शाखाएं तोड़ने की शिकायत मिलती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें :- पुणे में जल संकट पर सियासी संग्राम, 932 करोड़ बकाया पर पानी बंद करने की चेतावनी
नागरिकों से अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे होली का त्योहार पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएं और हरित संपदा को नुकसान न पहुंचाएं। अधिकारियों का कहना है कि पेड़ों की सुरक्षा शहर के पर्यावरण संतुलन के लिए बेहद जरूरी है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
