बीड में लक्ष्य से अधिक वृक्षारोपण, 90 प्रतिशत पेड़ जीवित, वन मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी

Beed Tree Plantation: महाराष्ट्र के बीड जिले में ‘हरित महाराष्ट्र, समृद्ध महाराष्ट्र’ अभियान के तहत लक्ष्य से अधिक पौधारोपण हुआ, जिनमें 90.83 प्रतिशत पौधे जीवित पाए गए।
Harit Maharashtra campaign
Maharashtra forest minister (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Harit Maharashtra Campaign: बीड जिले में चलाए गए वृक्षारोपण अभियान में लक्ष्य से अधिक पौधे लगाए गए हैं, जिनमें से लगभग 90 प्रतिशत पौधे जीवित हैं। यह जानकारी वन मंत्री गणेश नाईक ने बुधवार को विधानसभा में प्रश्नोत्तर के दौरान एक सवाल के जवाब में दी।

70 लाख से अधिक पौधारोपण

विधानसभा सदस्य चेतन तुपे ने इस संबंध में सवाल उठाया था। इसके जवाब में वन मंत्री गणेश नाईक ने बताया कि ‘हरित महाराष्ट्र, समृद्ध महाराष्ट्र’ अभियान के तहत पिछले अगस्त में बीड जिले में व्यापक पौधारोपण किया गया। इस दौरान कुल 70 लाख 33 हजार 553 पौधे लगाए गए। अक्टूबर 2025 के अंत तक जीवित पौधों का प्रतिशत 90.83 रहा है।

पौधों की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी

वन मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि इस अभियान के तहत रेलवे प्रशासन की ओर से कोई पौधारोपण नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों और कर्मचारियों की है तथा सरकारी धन की कोई बर्बादी नहीं हुई है। हालांकि, मंत्री गणेश नाईक ने यह भी कहा कि यदि इस मामले में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com