घायवाल बंधुओं पर लगा मकोका, CM-डिप्टी सीएम हुए सख्त, अजित पवार बोले- कोई सिफारिश बर्दाश्त नहीं
Pune News: पुणे के कुख्यात घायवाल बंधु नीलेश और सचिन को बिल्डर को धमकाने व 11 फ्लैटों पर कब्जे के मामले में दोषी पाया गया। पुलिस ने उन पर मकोका लगाया और पासपोर्ट रद्द करने की तैयारी की।
- Written By: आकाश मसने
डिप्टी सीएम अजित पवार व नीलेश घायवाल
MCOCA Imposed On Ghaywal Brothers: पुणे के कुख्यात घायवाल बंधु नीलेश व सचिन को कोथरूड के एक बिल्डर को धमकाने और 11 फ्लैटों पर जबरन कब्जा करने के मामले का दोषी पाया गया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों पर ‘मकोका’ लगा दिया है। अब उनके पुलिस पासपोर्ट रद्द करने की मांग को लेकर अदालत जाएगी।
हाल ही में सचिन घायवाल को कथित रूप से आर्म्स लाइसेंस की अनुमति देने के मामले में गृह राज्य मंत्री योगेश कदम पर सवाल उठाए गए थे।
विपक्ष का आरोप है कि घायवाल बंधुओं को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने दावा किया है कि नीलेश के संबंध बीजेपी व शिंदे गुट के नेताओं से हैं। इस वजह से सियासत गरमा गई है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
पुलिस को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश : पवार
पुणे के पालकमंत्री व डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि नीलेश घायवाल मामले में मैंने खुद पुलिस कमिश्नर से कहा है कि अगर किसी भी पार्टी का कोई भी व्यक्ति सिफारिश लेकर आता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। शहर की कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस की है और मैं इसमें किसी का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करूंगा।
यह भी पढ़ें:- सचिव के दौरे से पहले 10 डॉक्टरों का इस्तीफा, सावंतवाड़ी अस्पताल में मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
अजित पवार ने कहा कि मैंने पूर्ण पुलिस को भगोड़े गैंगस्टर नीलेश घायवाल द्वारा अवैध रूप से पासपोर्ट हासिल करने के मामले में कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। हत्या और वसूली समेत कई मामलों में वांटेड घायवाल के विदेश भाग जाने का संदेह है, जिसके कारण विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है।
क्या बोले सीएम फडणवीस?
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा था कि गैंगस्टर नीलेश घायवाल के भाई सचिन घायवाल को हथियार का लाइसेंस जारी नहीं किया गया, जिसके बाद सपकाल ने सरकार की यह आलोचना की।
ऐसा माना जा रहा है कि रोड रेज से जुड़ी गोलीबारी की एक घटना की पुणे पुलिस द्वारा की जा रही जांच के बीच सचिन घायवाल देश छोड़कर भाग गया है।
