-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ajit Pawar Notice Sangram Jagtap Hindu Shopkeepers Statement
‘दिवाली पर हिंदुओं से ही खरीदें सामान’, NCP विधायक के बयान पर मचा बवाल, अजित पवार ने लगाई फटकार
- Written By: आकाश मसने
Ajit Pawar ने विधायक संग्राम जगताप के ‘केवल हिंदू दुकानदारों से खरीदारी’ वाले बयान को गलत बताते हुए कहा कि यह पार्टी नीति के खिलाफ है। जल्द ही उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा।

डिप्टी सीएम अजित पवार व एनसीपी विधायक संग्राम जगताप (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ajit Pawar On Sangram Jagtap Statement: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के प्रमुख अजित पवार ने शनिवार को पार्टी विधायक संग्राम जगताप को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्हें उनके विवादित बयान पर कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। दरअसल, जगताप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की थी कि वे दिवाली की खरीदारी केवल हिंदू दुकानदारों और व्यापारियों से करें।
जगताप के इस बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। बयान की आलोचना करते हुए अजित पवार ने कहा कि यह पार्टी की विचारधारा और नीति के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जगताप का बयान पूरी तरह गलत है। जब पार्टी की नीतियां और उद्देश्य स्पष्ट हैं, तब किसी विधायक को ऐसी टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। यह पार्टी को स्वीकार्य नहीं है। हम उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजेंगे।
क्या बोले संग्राम जगताप?
एनसीपी विधायक संग्राम जगताप ने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा था कि उन्होंने यह टिप्पणी पहलगाम आतंकी हमले के संदर्भ में की थी, जहां लोगों को धर्म पूछकर मारा गया। जगताप के मुताबिक, उन्होंने केवल इतना कहा कि लोगों को खरीदारी करते समय विक्रेताओं का धर्म जान लेना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
इस्तीफा लेने से नहीं गिरेगी सरकार… छात्र आंदोलन पर अन्ना हजारे का PM मोदी को पत्र, हिंसा पर जताया गहरा दुख
भंडारा के जुनोना की सड़क बदहाल, राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस ने मरम्मत की मांग की
तस्वीरों में जीवंत हुईं अजित पवार की यादें, अजित स्मृति प्रदर्शनी का CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
CM देवेंद्र फडणवीस से लेकर सुनेत्रा पवार तक, इन दिग्गजों ने अजित दादा को दी भावुक श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
धर्म के आधार पर भेदभाव उचित नहीं
अजित पवार ने इस बचाव को भी खारिज करते हुए कहा कि किसी भी सूरत में धर्म के आधार पर भेदभाव या अपील उचित नहीं है। उन्होंने जगताप को जिम्मेदारी की भावना से व्यवहार करने की सलाह दी।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र के किसानों को संजीवनी! एक साल तक नहीं होगी ऋण वसूली, परीक्षा व बिजली बिल भी माफ
अजित पवार ने कहा कि जब तक अरुणकाका जगताप जीवित थे, तब तक अहिल्यानगर में सब कुछ ठीक था। अब उनके संरक्षण के बिना संग्राम जगताप को और ज्यादा जिम्मेदारी से बोलना चाहिए।
संग्राम जगताप वर्तमान में अहमदनगर (अब अहिल्यानगर) विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नोटिस मिलने के बाद उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
Ajit pawar notice sangram jagtap hindu shopkeepers statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Delhi Metro का बड़ा अपडेट, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते आज भी 16 प्रमुख स्टेशन बंद, list यहां देखें
Jul 23, 2026 | 08:18 AMतेहरान तेल नहीं बेचेगा तो कोई नहीं बेचेगा… ईरान ने अमेरिका को दी बड़ी धमकी, दुनिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Jul 23, 2026 | 08:18 AMदतिया उपचुनाव: प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह बोले- संविधान को बचाने के लिए हमें जिताएं
Jul 23, 2026 | 08:17 AMइस्तीफा लो-न्याय दो: शिक्षा मंत्री के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, रात 11 बजे पुलिस ने जबरन खदेड़ा
Jul 23, 2026 | 08:14 AMपाकिस्तान के कराची में HIV का प्रकोप, 6 मासूमों की मौत, 94 बच्चे संक्रमित; दहशत में सिंध प्रांत
Jul 23, 2026 | 08:08 AMपुणे में सड़कों के गड्ढों पर PMC का कागजी दावा, केवल 54 गड्ढे बाकी; बेहाल सड़कों से नागरिकों में भारी आक्रोश
Jul 23, 2026 | 08:08 AMइधर विपक्ष मांग रहा इस्तीफा, उधर धर्मेंद्र प्रधान ने कर दिया बड़ा ऐलान! जानें क्यों 29 जुलाई को बताया बेहद खास
Jul 23, 2026 | 08:07 AMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














