सचिव के दौरे से पहले 10 डॉक्टरों का इस्तीफा, सावंतवाड़ी अस्पताल में मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

Sindhudurg News: सावंतवाड़ी अस्पताल में राज्य के स्वास्थ्य सचिव के दौरे से पहले 10 डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दिया। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है। अस्पताल लंबे समय से समस्याओं से जूझ रहा है।
sawantwadi-hospital-doctors-resign-before-health-secretary-visit
सावंतवाड़ी उप जिला अस्पताल (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sawantwadi Hospital Doctors Resign News: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के सावंतवाड़ी उप-जिला अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब राज्य के स्वास्थ्य सचिव वीरेंद्र सिंह के निरीक्षण दौरे से ठीक पहले अस्पताल के 10 डॉक्टरों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। शुक्रवार देर शाम सचिव सिंह ने अस्पताल का दौरा कर सुविधाओं और व्यवस्था की समीक्षा की, लेकिन इस दौरान इस्तीफों की खबर ने प्रशासन को सकते में डाल दिया।

सावंतवाड़ी उप-जिला अस्पताल पिछले लंबे समय से कई समस्याओं से जूझ रहा है। अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है। उपलब्ध संसाधनों और उपकरणों के बावजूद तकनीशियन न होने से कई सेवाएं बाधित हैं।

इसके अलावा, सावंतवाड़ी उप-जिला अस्पताल की खस्ता हालत को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट की पीठ में एक जनहित याचिका भी दायर की गई है। इस याचिका पर सुनवाई अभी जारी है।

कोर्ट ने सरकार काे लगाई थी फटकार

हाल ही में न्यायालय ने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए अस्पताल की स्थिति सुधारने के लिए एक विशेषज्ञ समिति नियुक्त की थी। इसी पृष्ठभूमि में स्वास्थ्य सचिव वीरेंद्र सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल में बुनियादी कमियों, कर्मियों की अनुपस्थिति और अव्यवस्था को लेकर कई सवाल उठे।

क्या है सामूहिक इस्तीफे का कारण?

इस्तीफे की वजह को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि डॉक्टरों पर बढ़ते कार्यभार और स्टाफ की कमी के चलते दबाव काफी बढ़ गया था। यही कारण बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफे का फैसला लिया।

सावंतवाड़ी उप-जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्ञानेश्वर ऐवले ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने इस्तीफा दिया है, लेकिन वे एक महीने तक सेवाएं जारी रखेंगे ताकि मरीजों को कोई असुविधा न हो।

Navbharat Live
navbharatlive.com