Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ईस्ट पुणे में उच्चशिक्षित दंपती का सियासी ‘डेब्यू’, BJP से चुनावी मैदान में ऐश्वर्या व सुरेंद्र

BJP Pune Candidates: पुणे महानगरपालिका चुनाव में ईस्ट पुणे के वडगांव शेरी इलाके से हाई-एजुकेटेड कपल ऐश्वर्या पठारे और सुरेंद्र पठारे BJP के टिकट पर वार्ड 3 और 4 से चुनाव मैदान में उतरे हैं।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Dec 30, 2025 | 03:44 PM

BJP Pune Candidates:पुणे महानगरपालिका चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pune Municipal Election: ईस्ट पुणे के वडगांव शेरी इलाके से एक पढ़े-लिखे दंपती ने पुणे महानगरपालिका चुनाव के लिए मैदान में उतरकर राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। ऐश्वर्या पठारे और सुरेंद्र पठारे ने पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। दोनों भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। ऐश्वर्या पठारे वार्ड नंबर 3 से, जबकि सुरेंद्र पठारे वार्ड नंबर 4 से मतदाताओं के सामने हैं।

सुरेंद्र पठारे एक उच्च शिक्षित इंजीनियर हैं और पुणे के प्रतिष्ठित कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे (COEP) से गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं। हाल ही में वे राज्य मंत्री रवींद्र चव्हाण की मौजूदगी में औपचारिक रूप से BJP में शामिल हुए थे। उनके पार्टी में शामिल होने के बाद से यह चर्चा तेज हो गई है कि पुणे में BJP का संगठन और अधिक मजबूत हुआ है। खासकर देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली ‘टीम देवेंद्र’ को ईस्ट पुणे से एक सक्षम, शिक्षित और युवा नेतृत्व मिलने की बात कही जा रही है।

पुणे के विकास को मिलेगी नई दिशा

स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि सुरेंद्र पठारे के माध्यम से ईस्ट पुणे के विकास को नई दिशा मिलेगी। उनके तकनीकी और प्रशासनिक दृष्टिकोण को क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, स्मार्ट सिटी योजनाओं और नागरिक सुविधाओं के लिए लाभकारी माना जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

मुस्लिम समुदाय को दिया गया 5 प्रतिशत आरक्षण रद्द, सरकार के फैसले के खिलाफ याचिका दायर

एआई समिट में बवाल के खिलाफ राहुल गांधी के आवास पर प्रदर्शन, शेम-शेम के लगाए नारे

नागरिकों के हाथों में होगा उनके डेटा का अधिकार, जनता-केंद्रित है डीपीडीपी कानून: ब्रिजेश सिंह

अमरावती ग्रामीण में सड़क हादसों पर लगाम: 10 ब्लैक स्पॉट पर पुलिस का विशेष अभियान

इसी बीच, उनकी पत्नी ऐश्वर्या पठारे ने भी वार्ड नंबर 3 से चुनावी राजनीति में कदम रखकर अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की है। ऐश्वर्या पठारे एक शिक्षित उद्यमी हैं और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्हें महाराष्ट्र सरकार के यूथ अवॉर्ड (2014) और फाइनेंशियल टाइम्स बिजनेस अवॉर्ड (2022) से सम्मानित किया जा चुका है।

‘सखी प्रेरणा मंच’

‘सखी प्रेरणा मंच’ के माध्यम से उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए कई प्रभावशाली पहल की हैं। उन्होंने नेतृत्व विकास, महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाले अनेक कार्यक्रमों का सफल संचालन किया है।

ऐश्वर्या पठारे ने वडगांव शेरी क्षेत्र की हजारों महिलाओं को एकजुट कर जेजुरी हरिद्रा मार्तंड पूजा का आयोजन भी किया था। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता का संदेश देने वाला भी साबित हुआ। इस पहल ने उन्हें एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और प्रभावशाली महिला नेतृत्व के रूप में नई पहचान दिलाई है।

ये भी पढ़े: अकोला मनपा चुनाव का काउंटडाउन शुरू, उम्मीदवारों के पास प्रचार के लिए केवल 11 दिन बचे

एक ओर तकनीकी पृष्ठभूमि और प्रशासनिक सोच वाले सुरेंद्र पठारे, तो दूसरी ओर सामाजिक चेतना और उद्यमशील दृष्टिकोण वाली ऐश्वर्या पठारे की यह जोड़ी ईस्ट पुणे के चुनावी माहौल को और रोचक बना रही है। अब पूरे पुणे की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मतदाता उन्हें शिक्षित, युवा और विकासोन्मुख नेतृत्व के रूप में किस तरह स्वीकार करते हैं।

Pune educated couple election aishwarya surendra pathare ward 3 4

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 30, 2025 | 03:44 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.