गोंदिया में बिजली उपकरणों के पास कूड़ा जलाना पड़ सकता है भारी; महावितरण की चेतावनी, शॉर्ट सर्किट से बढ़ता खतरा
Gondia News: गोंदिया में महावितरण ने बिजली उपकरणों के पास कचरा न जलाने की अपील की है। वहीं, सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए 3.75 करोड़ के अनुदान को मंजूरी दी गई है।
Gondia Mahavitaran Fire Safety News: गोंदिया तेज धूप में बिजली लाइनों, वितरण स्विच, फीडर पीलर या वितरण बक्सों के पास कूड़ा जलाने से बिजली व्यवस्था को खतरा होता है और आम लोगों के साथ बिजली वितरण कंपनी को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर बिजली लाइनों, फीडर पाइलर, वितरण ब्लॉक, वितरण बक्से या डीपी के पास खुले में कचरा फेंक दिया जाता है। बिजली व्यवस्था के पास जमा इस कचरे के जलने या अन्य कारणों से भूमिगत बिजली के तारों और अन्य विद्युत उपकरणों में आग लगने के मामले सामने आए हैं। जैसे-जैसे गर्मी का तापमान दिनबदिन बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे कचरे में लगने वाली आग भी बढ़ती जा रही है।
महावितरण के अधिकारियों ने गोंदिया सर्कल के नागरिकों से अपील की है कि बिजली उपकरणों के पास कूड़ा न जलाएं और सावधानी बरतें। शार्ट सर्किट का भी खतरा घरेलू बिजली के उपकरणों और रोशनी से अधिक गर्म होने से भी शॉर्ट सर्किट और आग लगने का खतरा होता है। घरेलू वायरिंग या दोषपूर्ण स्विच और उपकरण भी शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बांद्रा के बाद अब गोरेगांव-मलाड में रेलवे की कार्रवाई; 1500 वर्ग मीटर जमीन से हटाए गए अवैध निर्माण
मुंबई मेट्रो बनी स्मार्ट: APCMS तकनीक शुरू, खराब होने से पहले ही एआई पहचान लेगा तकनीकी खामी
पद्म पुरस्कारों में महाराष्ट्र का रहा बोलबाला, 1 पद्मविभूषण, 3 पद्मभूषण और 11 पद्मश्री के साथ राज्य का दबदबा
पुणे में कल से अगले 14 दिनों तक रहेगा ‘कर्फ्यू’! प्रदर्शन और रैलियों पर पूरी तरह रोक, जानें क्या है वजह
बिजली के आउटलेट या एक्सटेंशन डोरियों को ओवरलोड करने के अलावा, कई बार वायरिंग में ढीले जोड़ या कनेक्शन होते हैं, ये जोड़ समय के साथ कार्बोनाइज्ड हो जाते हैं। कभी-कभी, ढीले कनेक्शन और इन्सुलेशन की कमी के कारण चुहे, पाल आदि तार को कुतर देते हैं और धीरे-धीरे उसमें स्पार्किंग होने लगती है और कभी-कभी शॉर्ट सर्किट और आग लग जाती है।
20 साल बाद करे जांच राष्ट्रीय विद्युत संहिता 2011 के अनुसार तारों की आयु 20 से 25 वर्ष हो। 20 साल के घरेलू वायरिंग के बाद उपभोक्ता को किसी मान्यता प्राप्त या महाराष्ट्र सरकार के लाइसेंस प्राप्त विद्युत ठेकेदार से आवश्यक परीक्षण करवा ले और उसकी सलाह के अनुसार तारों को बदल दें।
