BJP कार्यकर्ता रमेश रेड्डी हत्याकांड से दहला पुणे का देहू रोड, मावल और थॉमस कॉलोनी से दो संदिग्ध पकड़े गए
Ramesh Reddy Murder: पुणे के देहू रोड पर भाजपा कार्यकर्ता रमेश रेड्डी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या के मामले में 2 संदिग्धों को किया गिरफ्तार। इलाके में तनाव।
- Written By: अनिल सिंह
पुणे: भाजपा कार्यकर्ता रमेश रेड्डी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या (फोटो क्रेडिट-X)
Ramesh Reddy BJP Worker Murder: पुणे के देहू रोड इलाके में बुधवार (29 अप्रैल) की रात हिंसा की एक भयानक वारदात सामने आई है। भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रमेश रेड्डी की अज्ञात हमलावरों ने सवाना चौक पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी। हमले के दौरान एक गोली सीधे रेड्डी के सिर में जा लगी। उन्हें तुरंत नजदीकी आधार अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस वारदात के बाद पूरे देहू रोड इलाके में भारी तनाव फैल गया और व्यापारियों ने विरोध स्वरूप दुकानें बंद कर दीं।
पिंपरी चिंचवड के डीसीपी वि विशाल गायकवाड़ के अनुसार, पुलिस को सवाना चौक पर गोलीबारी की सूचना मिली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।
दो संदिग्ध पुलिस की गिरफ्त में
पुणे पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए अब तक दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पहला संदिग्ध मावल तालुका के गहुंजे (साई नगर) से पकड़ा गया, जबकि दूसरे को आज तड़के देहू रोड स्थित थॉमस कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया। हालांकि, पुलिस के लिए असली चुनौती मुख्य हत्यारे को पकड़ना और हत्या के पीछे के सटीक मकसद का पता लगाना है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: बंगले में चल रही थी ‘गांजे की खेती’; 41 पौधों के साथ 30 वर्षीय हर्ष पांचाल गिरफ्तार
ऐन वक्त पर पुणे से फ्लाइट पकड़कर वाराणसी पहुंची प्रेमिका, मंडप से दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, जानें ऐसा क्या हुआ
पायधुनी कांड में नया मोड़: तरबूज से पहले खाई थी ‘पेन-किलर’? 4 मौतों के पीछे अब दवाओं पर गहराया शक
पिता की जान लेने वाली कंपनी के चॉपर में पार्थ पवार की यात्रा; महाराष्ट्र में सियासी बवाल, उठ रहे सवाल
ये भी पढ़ें- संतोष देशमुख हत्याकांड के बाद मस्साजोग उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, सहानुभूति भी नहीं दिला पाई पत्नी को जीत
- घटना: देहू रोड के सवाना चौक पर अज्ञात हमलावरों ने भाजपा कार्यकर्ता रमेश रेड्डी के सिर में गोली मारी।
- मृत्यु: अस्पताल ले जाने से पहले ही रमेश रेड्डी की मौत हो गई।
- गिरफ्तारी: पुलिस ने गहुंजे (मावल) और थॉमस कॉलोनी (देहू रोड) से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
- असर: घटना के बाद देहू रोड बाजार बंद हो गया और आक्रोशित समर्थकों ने मुंबई-पुणे हाईवे जाम करने का प्रयास किया।
आक्रोश और सुरक्षा व्यवस्था
रमेश रेड्डी की हत्या के बाद उनके समर्थकों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने अस्पताल के बाहर नारेबाजी की और मुंबई-पुणे राजमार्ग को जाम करने की कोशिश की। देहू रोड पुलिस के हस्तक्षेप और समझाइश के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका और शव को पोस्टमार्टम के लिए पिंपरी चिंचवड के यशवंतराव चव्हाण अस्पताल भेजा गया। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह हत्या किसी राजनीतिक रंजिश का परिणाम है या इसके पीछे कोई व्यक्तिगत विवाद था।
