Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पायधुनी कांड में नया मोड़: तरबूज से पहले खाई थी ‘पेन-किलर’? 4 मौतों के पीछे अब दवाओं पर गहराया शक

Pydhonie Death Case Update: मुंबई में 4 मौतों के मामले में पेन-किलर का शक। FDA ने घर से लिए 11 सैंपल, पुलिस ने जब्त किए मृतकों के फोन।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Apr 29, 2026 | 10:44 AM

मुंबई पायधुनी सामूहिक मौत मामला (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pydhonie Family Death Case Update: मुंबई के पायधुनी इलाके में डोकाडिया परिवार के चार सदस्यों की रहस्यमयी मौत के मामले में हर बीतते घंटे के साथ चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जहाँ पहले पूरी घटना को ‘तरबूज’ से होने वाली फूड पॉइजनिंग से जोड़कर देखा जा रहा था, वहीं अब मृतकों के शरीर में ‘पेन-किलर’ (दर्द निवारक दवा) जैसा संदिग्ध पदार्थ पाए जाने की खबरों ने सनसनी फैला दी है। अब्दुल्ला डोकाडिया, उनकी पत्नी और दो बेटियों की रविवार को जेजे अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

सोमवार को हुए पोस्टमार्टम के शुरुआती संकेत फूड पॉइजनिंग की ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि सामान्य मिलावट इतनी घातक नहीं होती कि पूरा परिवार चंद घंटों में खत्म हो जाए। इसी संदेह के आधार पर पुलिस अब जहर (Toxin) या किसी दवा के ओवरडोज के एंगल से भी जांच कर रही है।

FDA की घर में छापेमारी, 11 नमूने जब्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की टीम ने डोकाडिया परिवार के घर की गहन तलाशी ली है। टीम ने वहां से कुल 11 नमूने जब्त किए हैं, जिनमें रात की बची हुई बिरयानी, तरबूज के अवशेष, फ्रिज और मटके का पानी, कच्चा व पका हुआ चिकन, चावल, खजूर और रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसाले शामिल हैं। इन सभी नमूनों को फोरेंसिक लैब भेजा गया है ताकि यह पता चल सके कि क्या जहर खाने में था या इसे जानबूझकर मिलाया गया था।

सम्बंधित ख़बरें

एशिया का इंजीनियरिंग अजूबा, क्या मिसिंग लिंक सुरंग ले पाएगी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब?

विधानपरिषद में बीजेपी के 5 उम्मीदवारों में 1 महिला भी, जानें कौन हैं,माधवी नाइक ?

क्या DD ही दादा थे? सुनेत्रा पवार पर 32 करोड़ के टैक्स केस का अंत, जानें क्या है पूरा मामला?

मुंबई पर आतंकी साया, मीरा रोड में लोन-वुल्फ हमला और रेलवे को मिली पाकिस्तानी धमकी, ATS की जांच शुरू

ये भी पढ़ें- पिता की जान लेने वाली कंपनी के चॉपर में पार्थ पवार की यात्रा; महाराष्ट्र में सियासी बवाल, उठ रहे सवाल

डिजिटल और फाइनेंशियल ट्रेल की जांच

पायधुनी पुलिस ने मामले को केवल एक दुर्घटना न मानते हुए आपराधिक नजरिए से भी देखना शुरू कर दिया है। मृतकों के मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि उनकी आखिरी बातचीत या किसी संदिग्ध कॉल का पता लगाया जा सके। इसके अलावा, परिवार के मुखिया अब्दुल्ला डोकाडिया के बिजनेस और बैंकिंग ट्रांजेक्शन की भी स्क्रूटनी की जा रही है, ताकि यह समझा जा सके कि कहीं परिवार पर कोई बड़ा वित्तीय दबाव या किसी के साथ दुश्मनी तो नहीं थी।

फिलहाल, पूरा दक्षिण मुंबई विसरा रिपोर्ट और फोरेंसिक लैब के नतीजों का इंतजार कर रहा है, जो यह साफ करेगा कि यह एक दुखद हादसा था या सोची-समझी साजिश।

Pydhonie family death penkiller suspicion fda investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2026 | 10:44 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Mumbai
  • Mumbai News
  • Mumbai Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.