Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पिता की जान लेने वाली कंपनी के चॉपर में पार्थ पवार की यात्रा; महाराष्ट्र में सियासी बवाल, उठ रहे सवाल

Parth Pawar VSR Ventures Controversy: पार्थ पवार ने उसी कंपनी के चॉपर से यात्रा की जिसने उनके पिता की जान ली थी। पार्थ की यात्रा चर्चा में आ गई है। महाराष्ट्र में राजनीतिक विवाद शुरू। 

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Apr 29, 2026 | 11:16 AM

अजित पवार पार्थ पवार (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Close
Follow Us:

Parth Pawar VSR Ventures Trip: महाराष्ट्र की राजनीति में पार्थ पवार की एक हालिया विमान यात्रा ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ पवार ने हाल ही में मुंबई से पुणे तक की यात्रा VSR वेंचर्स द्वारा संचालित एक चॉपर से की। यह वही एविएशन कंपनी है, जो इसी साल 28 जनवरी 2026 को हुए उस भीषण विमान हादसे के केंद्र में थी, जिसमें पार्थ ने अपने पिता को खो दिया था। पिता की मृत्यु के कुछ ही महीनों बाद उसी कंपनी की सेवाओं का उपयोग करना अब कई सवाल खड़े कर रहा है।

हादसे के बाद VSR वेंचर्स की सुरक्षा मानकों और तकनीकी रखरखाव पर गंभीर सवाल उठे थे। जांच एजेंसियां अभी भी उस ब्लैक बॉक्स और तकनीकी खराबी के पहलुओं की जांच कर रही हैं जिसने महाराष्ट्र के एक कद्दावर नेता की जान ले ली थी। ऐसे में परिवार के ही सदस्य द्वारा उसी कंपनी के चॉपर में उड़ान भरना लोगों के गले नहीं उतर रहा है।

मोदी बाग, पुणे येथे पवार साहेबांना भेटण्यासाठी तातडीने पोहोचायचे असल्याने मी माझ्या कार्यालयाला विमानाची व्यवस्था करण्यास सांगितले होते. शेवटच्या क्षणी झालेल्या व्यवस्थेमुळे नकळतपणे VSR Aviation चे विमान माझ्यासाठी बुक करण्यात आले. विमानतळावर पोहोचेपर्यंत आणि विमानापर्यंत… — Parth Sunetra Ajit Pawar (@parthajitpawar) April 28, 2026

सम्बंधित ख़बरें

पुणे: बंगले में चल रही थी ‘गांजे की खेती’; 41 पौधों के साथ 30 वर्षीय हर्ष पांचाल गिरफ्तार

वीएसआर विमान, करोड़ों का ट्रांजेक्शन और तांत्रिक अनुष्ठान, क्या सोची-समझी साजिश थी अजित दादा की मौत?

 बुलढाणा में भारी तनाव सैकड़ों प्रदर्शनकारी पुलिस की हिरासत में…

Bhandara News:  मृत महिला के नाम पर हुआ मतदान,  निष्पक्ष जांच की मांग

सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में आक्रोश

जैसे ही पार्थ पवार की इस यात्रा की तस्वीरें और जानकारी सार्वजनिक हुई, सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। कई नागरिकों ने इसे “संवेदनहीनता” करार दिया, तो वहीं विपक्षी दलों ने तंज कसते हुए पूछा है कि क्या सत्ता की दौड़ में पुरानी यादें और सुरक्षा की चिंताएं पीछे छूट गई हैं? राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम पार्थ पवार की छवि के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है, खासकर तब जब हादसे की जांच अभी पूरी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- वर्धा नदी का खौफनाक मंजर, कपड़े धोते-धोते गहराई में समा गया पूरा परिवार, नदी में डूबे 3 मासूम

क्या यह केवल एक व्यावसायिक संयोग है?

पार्थ पवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि व्यस्त चुनावी दौर और राजनीतिक कार्यक्रमों के कारण चॉपर की बुकिंग अक्सर रसद टीमों द्वारा की जाती है, और इसमें कंपनी के पिछले रिकॉर्ड को नजरअंदाज कर दिया गया होगा। हालांकि, आलोचकों का तर्क है कि जिस कंपनी के विमान ने परिवार को इतना गहरा घाव दिया हो, उसके साथ किसी भी तरह का व्यावसायिक संबंध रखना नैतिक रूप से गलत है।

क्या है पार्थ पवार की प्रतिक्रिया

पार्थ पवार ने बताया कि उन्होंने कार्यालय से उड़ान की व्यवस्था करने के लिए कहा था क्योंकि उन्हें पुणे के मोदी बाग स्थित शरद पवार के पास अत्यावश्यक रूप से पहुंचना था। उन्होंने बताया कि अंतिम समय में व्यवस्था करने के कारण अनजाने में वीएसआर एविएशन कंपनी की उड़ान बुक हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि हवाई अड्डे पर पहुंचकर विमान में सवार होने तक उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि विमान वीएसआर एविएशन का है। उन्होंने कहा कि पूरी घटना महज एक प्रशासनिक त्रुटि थी। उन्होंने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, संबंधित उड़ान की बुकिंग करने वाले एजेंट के साथ अनुबंध तत्काल रद्द किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कर्मचारियों और सहकर्मियों को भविष्य में ऐसी गलतियों से बचने के लिए अधिक सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Parth pawar travels in vsr ventures chopper controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2026 | 10:20 AM

Topics:  

  • Ajit Pawar Plane Crash
  • Maharashtra
  • Parth Pawar
  • Pune
  • VRS

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.