Pune Crime: खुद को देवऋषि बताने वाले ढोंगी बाबा ने महिला की मजबूरी का उठाया फायदा, 5 साल तक किया दुष्कर्म
Pune Crime News: खुद को देवऋषि बताने वाले एक पाखंडी ने एक महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर उसे ठगा व शारिरीक शोषण भी किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- Written By: गोरक्ष पोफली
ढोंगी बाबा की प्रतीकात्मक तस्वीर ( साैजन्य: डिजाइन फोटो )
Pune Bhondu Baba Case: पुणे से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवता और विश्वास दोनों को शर्मसार कर दिया है। एक तरफ जहां पूरा राज्य अंधविश्वास के खिलाफ लड़ रहा है, वहीं पुणे में एक 42 वर्षीय महिला एक भोंदू बाबा के जाल में फंसकर अपना सब कुछ गंवा बैठी। आरोपी ने न केवल महिला की धार्मिक आस्था का गलत फायदा उठाया, बल्कि पांच सालों तक उसका शारीरिक और आर्थिक शोषण भी किया। पारिवरिक कलह दूर करने और दैवीय शक्ति का झांसा देकर आरोपी ने महिला को हवस का शिकार बनाया व 50 लाख 55 हजार रुपये भी लूट लिये।
भरोसे के नाम पर पांच साल तक किया यौन उत्पीड़न
पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़ित महिला अपने पति से अनबन के कारण अलग रह रही थी। इसी मानसिक परेशानी के दौरान उसकी मुलाकात पंढरपुर निवासी औदुंबर मनोहर गडदे (43) से हुई। आरोपी ने दावा किया कि वह एक ‘देवऋषि’ है और उसके पास दैवीय शक्तियां हैं जिससे वह महिला के घर के कलेश खत्म कर देगा। आरोपी ने महिला को स्वारगेट के एक लॉज में बुलाकर पहली बार ज्यादती की। इसके बाद उसे लोणेरे, उत्तेखोल और माणगांव जैसे विभिन्न स्थानों पर ले जाकर डरा-धमकाकर लगातार दुष्कर्म किया गया।
आशीर्वाद के बदले ऐंठे 50 लाख 55 हजार रुपये
यह केवल यौन शोषण का मामला नहीं था, बल्कि एक बड़ी सुनियोजित लूट भी थी। आरोपी गडदे ने महिला को कंस्ट्रक्शन बिजनेस में निवेश कर बड़ा मुनाफा कमाने का लालच दिया। आशीर्वाद और व्यापार के नाम पर उसने मई 2021 से अब तक महिला से नकद और गहने मिलाकर कुल 50 लाख 55 हजार रुपये हड़प लिए।
सम्बंधित ख़बरें
मराठा Vs ओबीसी: मनोज जरांगे के अनशन पर लक्ष्मण हाके का पलटवार, कहा- हक छीना तो करेंगे महाआंदोलन
NEET Paper Leak के तनाव में 19 वर्षीय छात्र ने दी जान, डॉक्टर बनने का सपना टूटने के डर से उठाया खौफनाक कदम
‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
गोंदिया जिले की इस तहसील में बस के लिए तरस रहे लोग, कई गांवाें में सिर्फ वोटिंग के दिन दिखती है ‘लाल परी’
यह भी पढ़ें: नागपुर में NCP-SP का मास्टरस्ट्रोक! प्रिया फुके बनीं शहर महिला अध्यक्ष, रेखा कृपाले को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
हिम्मत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
जब महिला को समझ आया कि उसे धर्म के नाम पर लूटा जा रहा है, तो उसने स्वारगेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाखंडी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही हैं परंतु धर्म के नाम पर जनता को ठगने वाले इन ढाेंगी बाबाओं पर लगाम कब लगेगी यह प्रश्न फिलहाल सभी का सता रहा हैं। यदि इस बाबा पर सक्त कार्यवाही नहीं की गई तो जनता का विश्वास कानून व्यवस्था पर से उठ जाएगा।
