NEET Paper Leak के तनाव में 19 वर्षीय छात्र ने दी जान, डॉक्टर बनने का सपना टूटने के डर से उठाया खौफनाक कदम
NEET Paper Leak विवाद के मानसिक तनाव के चलते महाराष्ट्र के परभणी में 19 वर्षीय छात्र प्रथमेश राठौड़ ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। डॉक्टर बनने का सपना टूटने से वह परेशान था।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
NEET Paper Leak Parbhani Student Suicide: नीट पेपर लीक विवाद का असर अब मासूम छात्रों की जिंदगियों पर भारी पड़ने लगा है। परीक्षा में धांधली और पेपर लीक की खबरों ने छात्रों को इस कदर मानसिक तनाव में डाल दिया है कि वे आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला महाराष्ट्र के परभणी जिले से सामने आया है।
परभणी के छात्र ने की आत्महत्या
परभणी जिले के गंगाखेड तहसील स्थित गोदावरी तांडा के 19 वर्षीय छात्र प्रथमेश राठोड ने परीक्षा के भविष्य को लेकर गहरे तनाव में जहर पीकर आत्महत्या कर ली। डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले प्रथमेश की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
नांदेड़ में रहकर कर रहा था नीट परीक्षा की तैयारी
परिजनों का आरोप है कि पेपर लीक की खबर आने के बाद से वह लगातार मानसिक तनाव में था और भविष्य को लेकर डरा हुआ था। प्रथमेश बारहवीं का छात्र था और नांदेड़ में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थीं। हाल ही में परीक्षा देकर गांव लौटने के बाद वह बेहद खुश था। उसने परिवार को बताया था कि उसका पेपर बहुत अच्छा गया है और उसे अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है। लेकिन कुछ ही दिनों बाद पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद उसकी मानसिक स्थिति बदलने लगी। वह बार-बार यही सवाल पूछता था कि अब क्या होगा? क्या फिर से परीक्षा देनी पड़ेगी? इसी चिंता ने उसे अंदर से तोड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मराठा Vs ओबीसी: मनोज जरांगे के अनशन पर लक्ष्मण हाके का पलटवार, कहा- हक छीना तो करेंगे महाआंदोलन
‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
गोंदिया जिले की इस तहसील में बस के लिए तरस रहे लोग, कई गांवाें में सिर्फ वोटिंग के दिन दिखती है ‘लाल परी’
अमरावती वोटर लिस्ट से कट जाएगा आपका नाम? तुरंत करें ये काम, विधायक सुलभा खोडके ने की अपील
यह भी पढ़ें:- मनोज जरांगे का अनशन शुरू, डेढ़ घंटे की बात भी बेनतीजा, CM फडणवीस के फोन के बाद प्रसाद लाड अंतरवाली सराटी रवाना
बुधवार रात खाना खाने के बाद वह पढ़ाई करने अपने कमरे में चला गया। देर रात उसकी मां को उल्टी की आवाज सुनाई दी। जब वह कमरे में पहुंचीं तो जहर की बदबू आ रही थी। पूछने पर प्रथमेश ने कहा कि मैं नीट परीक्षा पास हो पाऊंगा या नहीं? इसके बाद परिवार उसे तुरंत गंगाखेड उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में गंगाखेड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, प्रथमेश परीक्षा और भविष्य को लेकर तनाव में था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
