पंढरपुर में दहेज के लिए दरिंदगी: मायके से 50 लाख ला वरना बच्चा नहीं होने देंगे, राजनीतिक परिवार पर गंभीर आरोप
50 Lakhs Demand In Pandharpur Dowry Case: विवाहिता ने लगाया आरोप, ससुराल वालों ने उसे न केवल पीटा, बल्कि पैसे न लाने पर उसे माँ बनने के अधिकार से भी वंचित रखा।
- Written By: गोरक्ष पोफली
पंढरपुर में विवाहिता से की गई 50 लाख रुपये दहेज की मांग,विवाहिता को किया शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Pandharpur Dowry Case: महाराष्ट्र के पंढरपुर से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार पर अपनी बहू को 50 लाख रुपये के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने उसे न केवल पीटा, बल्कि पैसे न लाने पर उसे माँ बनने के अधिकार से भी वंचित रखा।
सोलापुर की रहने वाली ऐश्वर्या श्रीमान का विवाह साल 2017 में पंढरपुर के रोहन शिंदे नाइक के साथ हुआ था। ऐश्वर्या के पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार शादी में 25 तोला सोना, ढाई किलो चांदी और लाखों रुपये नकद दिए थे। शादी के शुरुआती 8-9 महीने सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद असली प्रताड़ना शुरू हुई।
50 लाख की मांग और अमानवीय शर्त
पीड़िता के अनुसार, उसके पति और ससुराल वालों ने पेट्रोल पंप और रोड कॉन्ट्रैक्ट जैसे व्यवसायों के लिए मायके से 50 लाख रुपये लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब ऐश्वर्या ने पैसे लाने में असमर्थता जताई, तो ससुराल वालों ने उसके साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। ससुराल वालों ने धमकी दी कि यदि वह पैसे नहीं लाई तो उसे बच्चा नहीं होने दिया जाएगा। उनका तर्क था कि यदि बच्चा हुआ, तो वह संपत्ति में वारिस बन जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Gondia News: ‘मेरी स्कूल, सुंदर स्कूल’ प्रतियोगिता के परिणाम अब तक लंबित, शिक्षकों में बढ़ा असंतोष
नागपुर में महंगाई की तपिश: अब चाय की चुस्की भी हुई महंगी, टपरियों पर 15 रूपए तक पहुंचा एक ग्लास का दाम
उजनी बांध का जलस्तर 50% के पार, सिर्फ 4 दिन में 32% पानी बढ़ा; पुणे-सोलापुर समेत 3 जिलों के किसानों में खुशी
ठाणे के 150 साल पुराने कावेसर तालाब पर विवाद, कंक्रीटीकरण के खिलाफ उतरे BJP विधायक संजय केलकर
यह भी पढ़ें: पिता को नई जिंदगी देने वाली बेटी; ममता ने MLA विजयबापू शिवतारे को दी किडनी, एकनाथ शिंदे ने सराहा
बिना तलाक के दूसरी शादी और जान से मारने की धमकी
तंग आकर जब ऐश्वर्या अपने मायके चली गई, तो पीछे से पति रोहन ने बिना तलाक लिए बारामती की एक लड़की से दूसरी शादी कर ली। आरोप है कि रोहन के भाई और नगरसेवक राहुल ने ऐश्वर्या के मायके जाकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कथित तौर पर कहा, “हमने पहले भी एक परिवार को खत्म किया है, तुम्हारा भी वही हाल करेंगे।”
12 लोगों पर मामला दर्ज, गिरफ्तारी का इंतजार
इस मामले में पंढरपुर शहर पुलिस स्टेशन में पति रोहन और नगरसेवक राहुल सहित कुल 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, पीड़िता का आरोप है कि राजनीतिक प्रभाव के कारण पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। ऐश्वर्या ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
