Pune News:दो मंजिला फ्लाईओवर के बाद अब ग्रेड-सेपरेटर का काम तेज, ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत
Pune में ट्रैफिक की बढ़ती समस्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासन अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है। Pune Municipal Corporation और Pune Traffic Police ने मिलकर शहर की ट्रैफिक के लिए कई योजनाएं लागू किय
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे न्यूज (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: पुणे शहर में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासन लगातार विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय चौक पर प्रस्तावित ग्रेड सेपरेटर निर्माण के लिए स्थायी समिति ने 48.28 करोड़ रुपए के टेंडर को मंजूरी दे दी है।
इस निर्णय से विश्वविद्यालय चौक पर लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस कार्य को पूरा करने के लिए ठेकेदार को 2 वर्ष की डेडलाइन दी गई है।
बन रहा दो मंजिला फ्लाईओवर
पुणे महापालिका, शहर ट्रैफिक पुलिस और पीएमआरडीए (पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण) मिलकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए कई योजनाएं लागू कर रहे हैं। शहर के सबसे व्यस्त मागों में से एक गणेशखिंड रोड पर ट्रैफिक सुचारू करने के लिए विश्वविद्यालय चौक पर दो-मंजिला पलाईओवर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस फ्लाईओवर के पूरा होने के बाद पाषाण और बाणेर की दिशा में जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही, विश्वविद्यालय चौक पर ग्रेड-सेपरेटर का निर्माण भी प्रस्तावित है। पहले निर्णय लिया गया था कि फ्लाईओवर का कार्य पूरा होने के बाद ही ग्रेड-सेपरेटर का काम शुरू किया जाएगा। अब चूंकि फ्लाईओवर का काम लगभग समाप्त होने को है इसलिए ग्रेड सेपरेटर प्रोजेक्ट पर तेजी से अमल शुरू होने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
प्रस्ताव में बदलाव कर ग्रेड-सेपरेटर की लंबाई की गई कम
महानगरपालिका के प्रोजेक्ट विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस परियोजना के शुरुआती प्रस्ताव में कुछ बदलाव कर ग्रेड-सेपरेटर की लंबाई कम की गई है। वित्तीय समिति की बैठक में इस बदलाव को मंजूरी मिली थी। इसी अनुसार टेंडर प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस कार्य की लागत लगभग 67 करोड़ रुपये आकी गई थी। लेकिन, वास्तविक टेडर लगभग 54।5 करोड़ रुपए का निकाला गया है।
ये भी पढ़ें :- Pune Municipal Corporation वार्ड संरचना पर आपत्तियों की सुनवाई पूरी, अंतिम वार्ड रचना पर सस्पेंस
अंडरपास की लंबाई 210 मीटर और चौड़ाई 8 मीटर होगी
- जितेंद्र सिंह नामक ठेकेदार ने टेंडर राशि से लगभग 11 प्रतिशत कम दर पर बोली लगाई और 48 करोड़ 28 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया। उनको यह बोली सबसे उपयुक्त मानी गई और अंततः यह काम उन्हें ही सौंपा जाने का निर्णय लिया गया।
- इस ग्रेड सेपरेटर की योजना के अनुसार यह मार्ग सिमला ऑफिस की ओर से औध दिशा की तरफ बनेगा। अंडरपास की लंबाई 210 मीटर और चीड़ाई 8 मीटर रखी जाएगी, जिसमें दो लेन का प्रावधान होगा। पूरे प्रोजेक्ट को दो वर्ष की अवधि में पूरा करने की शर्त रखी गई है। इस प्रोजेक्ट से विश्वविद्यालय चौक पर दिन-प्रतिदिन बढ़ रही ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। फिलहाल इस चौक से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं, जिसके कारण घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है।
