पुणे एयरपोर्ट के लिए मेट्रो को हरी झंडी, रामवाड़ी से सीधे जुड़ेंगे हवाई यात्री, मोहोल ने फाइनल किया नया रूट
Pune Smart City Project: पुणे के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने एयरपोर्ट मेट्रो रूट को मंजूरी दे दी है। खडकवासला-हिंजवड़ी मेट्रो और सड़क चौड़ीकरण पर भी बड़े फैसले हुए।
- Written By: आकाश मसने
केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Metro Airport Connectivity: महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी और आईटी हब पुणे की यातायात व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। लोहगांव स्थित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। पुणे के सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने एयरपोर्ट मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए सबसे व्यवहारिक और तकनीकी रूप से सक्षम रूट को मंजूरी दे दी है। इससे हवाई यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है।
16 प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई
पुणे में एक उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने 16 प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की। एयरपोर्ट मेट्रो के लिए छह विभिन्न मार्गों पर विस्तृत चर्चा के बाद अंतिम रूट तय किया गया। यात्रियों की सुविधा, लागत और तकनीकी व्यवहार्यता को ध्यान में रखा गया है। खड़कवासला से हिंजवडी मेट्रो रूट के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश भी दिए।
पुणे एयरपोर्ट मेट्रो कनेक्टिविटी (रामवाडी से एयरपोर्ट)
- अनुमानित दूरीः लगभग 2.5 से 3 किलोमीटर
- अनुमानित बजट: लगभग 1,000 करोड़ से 1,200 करोड़ रुपये
खडकवासला से हिंजवडी मेट्रो रूट
सम्बंधित ख़बरें
Made In Pakistan बेड शीट पर मचा बवाल, संकष्टी चतुर्थी के मेले में मिली पाकिस्तानी चादर, पुणे की महिला हुई दंग
पुणे मेट्रो की हिंजवडी-शिवाजीनगर लाइन के पहले चरण का उद्घाटन तय, जानें कब खत्म होगा पुणेवासियों का इंतजार?
‘मुझे खुश करोगी तो जिंदगी बना दूंगा, नहीं की तो बर्बाद कर दूंगा’, पुणे में बीमा कंपनी के बॉस ने पार की सारी हद
Vikram Kakade: आलीशान नावें, महंगी कारें और जय पवार को 10 करोड़ का कर्ज, विक्रम काकडे की कुल संपत्ति
- अनुमानित दूरीः लगभग 25 से 28 किलोमीटर
- अनुमानित बजटः 8,000 करोड़ से 9,500 करोड़ रुपये
सड़कों के चौड़ीकरण और सौंदर्गीकरण का कार्य जल्द
बैठक में एयरपोर्ट से जुड़ी अन्य आधारभूत परियोजनाओं पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। येरवडा जेल और कल्याणीनगर से एयरपोर्ट तक जाने वाली सड़कों के चौड़ीकरण और सौंदर्याकरण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। रनवे विस्तार को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट के आसपास वैकल्पिक मार्ग विकसित करने की योजना पर भी चर्चा हुई।
पुणे शहरातील विकासप्रकल्पांना गती देण्याचे निर्देश… 📍शासकीय विश्रामगृह पुणे शहरातील आणि परिसरातील विविध विकासकामे आणि प्रकल्पांच्या संदर्भात आज प्रशासनाच्या विविध विभागांच्या अधिकाऱ्यांसमवेत सविस्तर बैठक घेऊन आढावा घेतला. विकासप्रकल्प कालबद्ध वेळेत आणि दर्जेदारपणे पूर्ण… pic.twitter.com/vWw547yft1 — Murlidhar Mohol (@mohol_murlidhar) March 3, 2026
नदी सुधार-पर्यावरणीय परियोजनाओं पर भी जोर
मंत्री मोहोल ने पर्यावरणीय परियोजनाओं पर भी जोर दिया। मुला-मुठा नदी सुधार योजना और समान जलापूर्ति योजना के लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। शहर में बढ़ते प्रदूषण और फुटपाथ अतिक्रमण पर चिंता जताते हुए उन्होंने संबंधित विभागों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सांस्कृतिक परियोजनाओं के तहत एनडीए चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक और बालगंधर्व रंगमंदिर के पुनर्विकास कार्यों को भी समयबद्ध पूरा करने पर बल दिया गया।
हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो का 94% कार्य पूरा
मेट्रो के अन्य विस्तार कार्यों की जानकारी देते हुए बताया गया कि वनाज से चांदनी चौक और रामवाडी से वाघोली मार्ग पर जल्द काम शुरू होगा। वहीं पीएमआरडीए के माध्यम से निर्माणाधीन हिंजवडी से शिवाजीनगर मेट्रो लाइन का कार्य अंतिम चरण में है और लगभग 94 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। कुल 23 स्टेशनों में से 13 प्रमुख स्टेशनों का कार्य अप्रैल अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह भी पढ़ें:- संपादकीय: पृथ्वी का ही खात्मा करने पर आमादा, क्या इंसानी साहस अब वहशीपन बन गया है?
ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन गेट डिफॉल्ट रूप से रहेंगे बंद
इस बीच, मेट्रो प्रशासन ने यात्री सुविधा और राजस्व सुरक्षा के लिए बड़ा तकनीकी बदलाव लागू किया है। 3 मार्च से सभी मेट्रो स्टेशनों पर ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट डिफॉल्ट रूप से बंद रहेंगे। अब यात्रियों को प्रवेश और निकास के लिए अनिवार्य रूप से क्यूआर कोड या मेट्रो कार्ड स्कैन करना होगा। यह व्यवस्था दिल्ली मेट्रो और मुंबई मेट्रो की तर्ज पर लागू की गई है।
केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पुणे को आधुनिक और स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। सभी विकास परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा कर शहर को विश्वस्तरीय परिवहन सुविधा प्रदान की जाएगी।
