Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर भारत टैक्सी सेवा शुरू: CM फडणवीस ने दिखाई हरी झंडी, चालकों को मिले शेयर

Bharat Taxi Service At Navi Mumbai Airport: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ किया। इससे चालकों को मालिकाना हक मिलेगा।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jul 23, 2026 | 03:44 PM

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर भारत टैक्सी सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: एक्स@CMOMaharashtra)

Follow Us
Follow Us:

Bharat Taxi Service Launched At Navi Mumbai International Airport: महाराष्ट्र के बुनियादी ढांचे और परिवहन के क्षेत्र में आज एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बहुप्रतीक्षित ‘भारत टैक्सी’ (Bharat Taxi) सेवा का शुभारंभ किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस अत्याधुनिक और सहकारिता मॉडल पर आधारित ऐप-बेस्ड टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया।

सीएम फडणवीस ने दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारत टैक्सी सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस भव्य कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के साथ मंच पर केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, राज्य के मंत्री बाबासाहेब पाटिल, विधायक मंदा म्हात्रे, विधायक महेश बालदी और विधायक प्रशांत ठाकुर सहित कई अन्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के परिसर में स्थापित महाराष्ट्र के आराध्य देव छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

सम्बंधित ख़बरें

उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, उद्धव-राज ठाकरे के नीट प्रोटेस्ट को लेकर किए सवाल पर फडणवीस का पलटवार

NEET आंदोलन में कूदी देवेंद्र फडणवीस की बेटी दिविजा फडणवीस, देश के युवाओं और छात्रों से की खास अपील

देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर मराठवाड़ा में हरित अभियान, 5 लाख पौधे लगाने का संकल्प, ऑरिक सिटी से हुई शुरुआत

नवनीत राणा ने लिया 25 हजार पेड़ लगाने का संकल्प, अमरावती में पौधारोपण अभियान शुरू

सहकारातून समृद्धी… 🔸CM Devendra Fadnavis flags off the Bharat Taxi Service at Navi Mumbai International Airport.
Union MoS Murlidhar Mohol, Minister Babasaheb Patil, MLA Manda Mhatre, MLA Mahesh Baldi, MLA Prashant Thakur and other dignitaries were present.
🔸मुख्यमंत्री… pic.twitter.com/XfjP2EtP9b — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) July 23, 2026

भारत टैक्सी के शुभारंभ पर क्या बोले सीए फडणवीस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत सहकारी क्षेत्र को एक नई दिशा और नई ऊर्जा देती है। भारत टैक्सी सेवा रोजगार के नए अवसर पैदा कर रही है और यात्रियों को यात्रा का ज्यादा सुरक्षित, सुविधाजनक और भरोसेमंद अनुभव देगी।

चालक बने व्यवसाय के मालिक, सारथियों को मिले शेयर प्रमाण पत्र

इस कार्यक्रम का सबसे प्रमुख आकर्षण चालकों को मालिकाना हक देना रहा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सांकेतिक रूप से ‘भारत टैक्सी’ के चालकों (जिन्हें ‘सारथी’ कहा गया है) को शेयर प्रमाण पत्र का वितरण किया। इसका अर्थ यह है कि इस सेवा में गाड़ी चलाने वाले सारथी केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि कंपनी में हिस्सेदार भी होंगे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी आज नवी मुंबई आंतरराष्ट्रीय विमानतळ येथील ‘भारत टॅक्सी सेवेचा शुभारंभ कार्यक्रम’ येथे प्रातिनिधिक स्वरूपात ‘भारत टॅक्सी’च्या सारथींना शेअर प्रमाणपत्रांचे वितरण केले. शेअर प्रमाणपत्र प्राप्त भारत टॅक्सीचे सारथी :
✅ सचिन साळुंखे
✅ सीमा संतोष… pic.twitter.com/Bjket8bhlA
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) July 23, 2026

शेयर प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले प्रमुख सारथी

  • सचिन सालुंखे
  • सीमा संतोष देवगिरीकर
  • संतोष सिंह
  • अनंत पावसकर
  • हितेश दांड

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भारत टैक्सी चालकों को प्रतीकात्मक संकेत के रूप में किट वितरित कीं। इस सेवा की शुरुआत करने वाले ड्राइवरों में अक्षय केनी, सूरज नाइक, तुषार पाटिल, मिलिंद पाटिल, सिद्धार्थ कर्वे, सुदर्शन म्हात्रे, रोहिदास गायकवाड़ और प्रदीप म्हात्रे शामिल हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी आज नवी मुंबई आंतरराष्ट्रीय विमानतळ येथील ‘भारत टॅक्सी सेवेचा शुभारंभ कार्यक्रम’ येथे ‘भारत टॅक्सी’च्या सारथींना प्रातिनिधिक स्वरूपात किटचे वितरण केले. भारत टॅक्सीचे सारथी : ✅ अक्षय केणी
✅ सूरज नाईक
✅ तुषार पाटील
✅ मिलिंद पाटील
✅ सिद्धार्थ… pic.twitter.com/9aqDUSwXUs
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) July 23, 2026

क्या है भारत टैक्सी?

भारत टैक्सी देश की पहली ड्राइवर-स्वामित्व वाली सरकारी सहकारिता कैब सेवा है। इसमें राइड्स पर कोई कमीशन नहीं कटता और कोई सर्ज प्राइसिंग नहीं होती। इससे निजी कंपनियों (Ola/Uber) की तुलना में 10-15% सस्ती यात्रा मिलती है।

यह भी पढ़ें:- नागपुर एयरपोर्ट पर नहीं मिल रही पोर्टर सुविधा, यात्री ही बने कुली; खुद ढोना पड़ रहा भारी सामान

भारत टैक्सी सहकार-आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है जिसे सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा सहकारी मॉडल के तहत एक पारदर्शी, चालक-स्वामित्व वाली मोबिलिटी सेवा प्रदान करने के लिए प्रचलित किया जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म में सारथी (चालक) एप्लिकेशन, यात्री एप्लिकेशन और बैकएंड मैनेजमेंट सिस्टम शामिल हैं।

Bharat taxi service launched at navi mumbai airport by devendra fadnavis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 03:44 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Murlidhar Mohol
  • Navi Mumbai
  • Navi Mumbai International Airport

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.