- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Administrative News Revenue Department Strike Work Stalled Meeting Bawankule
पुणे विभाग में राजस्व डिपार्टमेंट का कार्य ठप; राजस्व कर्मियों का आंदोलन लगातार जारी
Revenue Department Strike: पुणे में राजस्व कर्मियों का काम बंद आंदोलन तीसरे दिन भी जारी है। निलंबन के विरोध में कार्य ठप है। आज मुंबई में मंत्री बावनकुले के बैठक होगी।
- Written By: आकाश मसने

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Administrative News : राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों के निलंबन के विरोध में विभिन्न संगठनों ने लगातार तीसरे दिन पुणे विभाग में ‘काम बंद’ आंदोलन जारी रखा। इस बीच, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की अध्यक्षता में गुरुवार (18 दिसंबर) को मुंबई में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। महासंघ के पदाधिकारियों के अनुसार, इस बैठक में होने वाली चर्चा के बाद ही आंदोलन की अगली दिशा तय की जाएगी।
पुणे जिले की मावल तहसील के गौण खनिज मामले में राज्य सरकार ने चार तहसीलदार, चार मंडल अधिकारी और दो ग्राम राजस्व अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इसी कार्रवाई के विरोध में अधिकारियों और कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया है।
आज मुंबई में मंत्री बावनकुले के साथ अहम बैठक
बुधवार को राज्य भर के संभागीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए। इससे पहले राज्य अधिकारी-कर्मचारी महासंघ ने सरकार को चेतावनी दी थी कि यदि 72 घंटों के भीतर निलंबन वापस लेने पर निर्णय नहीं लिया गया, तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा, राजस्व विभाग ने इस चेतावनी का संज्ञान लेते हुए सभी संगठनों के प्रतिनिधियों की एक बैठक मंत्रालय में आयोजित की है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे कोर्ट में राहुल गांधी से जुड़े मामले में सुनवाई तेज, 1 जून को आ सकता है बड़ा फैसला
पानी बचाने पर मिलेंगे एक्वाक्रेडिट्स: महाराष्ट्र सरकार का क्रांतिकारी वॉटर बैलेंस शीट प्रोजेक्ट
पुणे में कल से अगले 14 दिनों तक रहेगा ‘कर्फ्यू’! प्रदर्शन और रैलियों पर पूरी तरह रोक, जानें क्या है वजह
असुरक्षित होती सांस्कृतिक राजधानी: पुणे में 22 दिनों में 123 महिलाएं और लड़कियां लापता, प्रशासन मौन क्यों?
यह भी पढ़ें:- कोल्हापुर की 23 वर्षीय सई जाधव ने रचा इतिहास, टेरिटोरियल आर्मी की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनीं
लगातार तीन दिनों से राजस्व विभाग से जुड़े सभी कार्य ठप होने के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है। आज राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के साथ बैठक के बाद कुछ रास्ता निकल सकता है।
Pune administrative news revenue department strike work stalled meeting bawankule
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
स्पिनर मुरुगन अश्विन ने लिया क्रिकेट से सन्यास, 6 IPL टीमों की कर चुके हैं कप्तानी, जानें कैसा रहा करियर
May 26, 2026 | 09:05 AMGondia में जनगणना टीमों का विरोध, शिक्षकों को गांव में घुसने पर मिली धमकियां
May 26, 2026 | 09:02 AMDivyanka Tripathi: प्रेग्नेंसी ग्लो में दिखीं दिव्यांका त्रिपाठी, शेयर किया विवेक दहिया के साथ खूबसूरत पल
May 26, 2026 | 09:01 AMमुंबई के चर्नी रोड में बनेगा ओपन साइंस पार्क, मुख्यमंत्री फडणवीस ने की घोषणा
May 26, 2026 | 09:00 AMधुले में सनसनीखेज हत्याकांड; अवैध संबंध के शक में युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
May 26, 2026 | 08:58 AM10 दिन में चौथा झटका मिडिल ईस्ट तनाव का असर? नागपुर में ईंधन कीमतों से बढ़ी टेंशन
May 26, 2026 | 08:53 AMRussia Threat: रूस ने यूक्रेन को दी बड़े हमले की चेतावनी, कीव पर हमले का खतरा, नागरिकों से शहर छोड़ने की अपील
May 26, 2026 | 08:51 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














