Pune Roads Safety Alert: कात्रज-मंतरवाड़ी मार्ग बना जानलेवा, ट्रैफिक पुलिस अलर्ट
Maharashtra: पुणे शहर में बढ़ती रफ्तार के साथ सड़क हादसों का खतरा गहराता जा रहा है। पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों में 110 ब्लैक स्पॉट सामने आए हैं, जहां बार-बार गंभीर दुर्घटनाएं और मौतें हो रही हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
एक्सीडेंट ब्लैक स्पॉट (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: शहर की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बढ़ने के साथ-साथ हादसों का खतरा भी गहराता जा रहा है। पिछले तीन वर्षों के डेटा के आधार पर पुणे में 110 ऐसे स्थानों की पहचान की गई है, जहां बार-बार हादसे होते हैं।
इन ‘ब्लैक स्पॉट्स’ पर होने वाली मौतों और गंभीर रूप से घायलों की संख्या बेहद चिंताजनक है। यातायात पुलिस और महानगरपालिका प्रशासन को इस समस्या पर प्राथमिकता से ध्यान देने की तत्काल आवश्यकता है।
हाईवे पर सबसे ज्यादा खतरा
शहर से गुजरने वाले प्रमुख मार्गों जैसे पुणे-सोलापुर रोड, पुणे-नगर रोड, पुणे-सतारा रोड, मुंबई-बेंगलुरु हाईवे और पुणे-सासवड मार्ग पर सबसे अधिक ‘ब्लैक स्पॉट’ पाए गए हैं। इन रास्तों पर हादसों के मुख्य कारणों में निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन, भारी वाहनों की अत्यधिक आवाजाही, अचानक आने वाले मोड़, गलत तरीके से की गई पार्किंग और अपर्याप्त सिग्नल व्यवस्था शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
आंबेगांव के 1,578 किसानों को 9.85 करोड़ रुपये की कर्जमाफी मंजूर, महाआईटी पोर्टल पर 3,389 प्रविष्टियां
जेडपी का 333 करोड़ रुपये का बजट पेश, कृषि-शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला-बाल विकास पर विशेष फोकस
436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच
पुणे में मानसून की असमान बारिश: पश्चिमी घाट के बांध लबालब, पूर्वी तहसीलों में अब भी सूखे जैसे हालात
कात्रज-मंतरवाड़ी मार्ग बेहद खतरनाकः भारी वाहनों के यातायात के कारण कात्रज-खड़ी मशीन चौक-पिसोड़ी-उंड्री-मंतरवाड़ी मार्ग जानलेवा साबित हो रहा है। इसमें ‘खड़ी मशीन चौक’ सबसे संवेदनशील स्थान बन गया है। पिसोड़ी की ओर मुड़ते समय सड़क काफी संकरी है, येवलेवाड़ी से कोंढवा की तरफ आने वाला रास्ता काफी ढलान वाला है।
ये भी पढ़ें :- Pune Grand Tour: सासवड से तीसरे चरण का भव्य आगाज, अजीत पवार ने दिखाई हरी झंडी
यातायात पुलिस और संबंधित एजेंसियां इन ‘ब्लैक स्पॉट्स पर इजीनियरिंग सुधार कर रही हैं, दुर्घटनाओं को सेकने के लिए नियम तोड़ने वालों, विशेष रूप से ‘ड्रंक एंड ड्राइव’, ट्रिपल सीट और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान बलाया जा रहा है।
– मनोज पाटिल, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त
