27 मार्च से सप्तशृंगी माता चैत्रोत्सव, नांदुरी से गढ़ तक निजी वाहनों पर प्रतिबंध; चलेंगी 500 अतिरिक्त ST बसें
Saptashrungi Devi Chaitra Festival 2026: सप्तशृंगी देवी का चैत्रोत्सव 27 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा। भीड़ देखते हुए नांदुरी से गढ़ तक निजी वाहनों पर प्रतिबंध व भक्तों के लिए 500 अतिरिक्त ST बसें चलेगी।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik District Administration Arrangements ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik District Administration Arrangements: नासिक साढ़े तीन शक्तिपीठों में से एक श्री सप्तशृंगी माता का चैत्रोत्सव 27 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है। 2 अप्रैल (चैत्र पूर्णिमा) तक चलने वाले इस उत्सव में नासिक, जलगांव, धुले और नंदुरबार जिलों से लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।
भीड़ और घाट मार्ग की भौगोलिक चुनौतियों को देखते हुए प्रशासन ने कड़े फैसले लिए हैं। उत्सव के मुख्य दिनों में नांदुरी से गढ़ तक निजी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
सभी निजी वाहन नांदुरी के विशाल पार्किंग स्थल पर खड़े करने होंगे, नांदुरी से मंदिर तक भक्तों को ले जाने के लिए एसटी महामंडल की लगातार बसें चलेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र को केंद्र से 7,022 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता, विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
नागपुर मनपा आयुक्त को हाई कोर्ट से बड़ी राहत: आदेश के अनुपालन के बाद अवमानना याचिका का निपटारा!
अमरावती: Skill Center में 360 फर्जी छात्रों के नाम पर सरकारी फंड की निकासी, बेरोजगार युवाओं से धोखाधड़ी
गोमूत्र पर वैज्ञानिक बोले तो दुनिया में उड़ेगा मजाक! शरद पवार गुट के नेता ने किया प्रियंका गांधी का समर्थन
पूरे जिले से कुल 500 अतिरिक्त बसें इस रूट पर संक्रिय रहेंगी। वृद्धों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए फ्युनिक्युलर ट्रॉली का समय बढ़ाया गया है।
गर्मी से जंगः फॉगर्स और शेड का सहारा
मार्च के अंत में भीषण गर्मी की संभावना को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं, दर्शन कतारों और सीढ़ियों पर मेटल शेड और शामियाने लगाए गए हैं। तापमान कम करने के लिए पानी की फुहार छोड़ने वाले फॉगर्स’ का उपयोग होगा, पूरे मार्ग पर टडे पानी के टैंकर और स्वयंसेवकों द्वारा ओआरएस घोल का वितरण किया जाएगा, गढ़ और नांदुरी में 24 घंटे कार्यरत इमरजेंसी मेडिकल सेंटर और एम्बुलेस तैनात रहेगी।
यह भी पढ़ें:-नासिक में पुरानी साड़ियों से बन रहीं थैलियां, पर्यावरण जागरूकता की नई मिसाल; प्लास्टिकमुक्त शहर की पहल
सुरक्षा का कड़ा पहरा
नासिक ग्रामीण पुलिस ने भीड प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है, ड्रोन निगरानी संवेदनशील इलाकों और घाट मार्ग पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी, चक्रब्यूहः पुलिस बल के साथ होमगार्ड और राज्य आरक्षित पुलिस बल (SRPF) की टुकड़ियों तैनात की गई है। कतार प्रबंधन दर्शन के लिए जाने और आने के रास्ते अलग-अलग किए गए है ताकि भगदड़ जैसी स्थिति न बने।
