नकली नोट से सावधान, चंद्रपुर के बंद फ्लैट में पकड़ा गया 91 लाख का जखीरा, एमपी से जुड़े तार! EPSON की ली मदद
Chandrapur Fake Currency: चंद्रपुर में नकली नोटों की बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़! बंद फ्लैट से ₹91.15 लाख के नकली नोट जब्त। मध्यप्रदेश के रतलाम से आरोपी गिरफ्तार। जानें पूरी साजिश।
- Written By: प्रिया जैस
नकली नोट पकड़े गए (सौजन्य-नवभारत)
LCB Chandrapur: स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 500 रुपये की रंगीन छायांकित नकली नोटें तैयार करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से करीब 91 लाख 15 हजार रुपये की नकली नोट और प्रिंटिंग का सामान जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, 10 मार्च 2026 को स्थानीय अपराध शाखा के अधिकारी और कर्मचारी चंद्रपुर शहर में पेट्रोलिंग कर रहे थे।
इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि उर्जानगर मेजर गेट के पास असमिया राजकी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 203 में कुछ लोग अवैध रूप से 500 रुपये के नकली नोट तैयार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत योजना बनाकर मौके पर छापा मारा। उस समय फ्लैट पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद फ्लैट मालिक सुमित कालीपथ पाल, निवासी बंगाली कैंप, बल्लारपुर को बुलाया गया।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह फ्लैट पिछले एक महीने से मध्यप्रदेश के कुछ लोगों को किराये पर दिया गया था। फ्लैट मालिक और पंचों की मौजूदगी में जब फ्लैट की तलाशी ली गई तो बेडरूम में रखे 10 बॉक्स में भारतीय मुद्रा की तरह दिखने वाली 500 रुपये के नकली नोट, एक EPSON कंपनी का कलर प्रिंटर तथा अन्य उपकरण मिले। इनकी कुल कीमत लगभग 91,15,000 रुपये आंकी गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
भोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO
भोपाल में किसान आंदोलन पर बड़ा अपडेट, मंत्रालय में सरकार और किसानों की बैठक शुरू; जल्द निकलेगा समाधान!
सीएम हाउस की तरफ बढ़े प्रदर्शनकारी किसान, शहर में जगह-जगह लगा जाम; MP नगर समेत कई इलाके हुए अस्त व्यस्त
मध्यप्रदेश के रतलाम से पकड़ा गया आरोपी
जांच के दौरान पुलिस ने फ्लैट में किराये से रहने वाले आरोपियों की गोपनीय जानकारी जुटाकर शुभम दिनेश नागर (26 वर्ष), निवासी पंचेड, तहसील रतलाम, जिला रतलाम (मध्यप्रदेश) को हिरासत में लिया। आरोपी द्वारा धोखाधड़ी के उद्देश्य से नकली नोटें तैयार करने की बात सामने आई है।
यह भी पढ़ें – नागपुर में गैस माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक! सदर और जरीपटका में बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त
इस मामले में आरोपी के खिलाफ दुर्गापुर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 196/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(2), 318(3), 336(2), 336(3) और 182(1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच दुर्गापुर पुलिस द्वारा की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े के मार्गदर्शन में की गई। इसमें उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद चौगुले, परिविक्षाधीन पुलिस अधीक्षक गौरव कार्यदेपाटील, दुर्गापुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक अमोल काचोरे तथा स्थानीय अपराध शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
