PMRDA का बड़ा कदम, 6.25% भूमि रिटर्न से बढ़ेगी आर्थिक ताकत
पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण यानी पीएमआरडीए के द्वारा पिंपरी-चिंचवड़ न्यू टाउन डेवलपमेंट अथॉरिटी के लिए अधिग्रहित की गई भूमि को 6.25 प्रतिशत रिटर्न देने का विचार किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पीएमआरडीए (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (PMRDA) उन किसानों को 6.25% विकसित भूमि का रिटर्न दे रहा है, जिनकी जमीनें 1972 से 1983 के बीच तत्कालीन पिंपरी-चिंचवड़ न्यू टाउन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PCNTDA) के लिए अधिग्रहित की गई थी।
इस योजना का उद्देश्य उन किसानों और उनके वारिसों को मुआवजा देना है, जिन्होंने दशकों पहले अपनी जमीनें सार्वजनिक विकास के लिए दी थीं। इस संबंध में मंगलवार को सुबह 11 बजे ग।दी। माडगूलकर सभागृह में एक विशेष संवाद सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य उन सभी पात्र लाभार्थियों को जानकारी देना है, जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, या जिनके आवेदनों में दस्तावेजों की कमी के कारण त्रुटियां पाई गई हैं।
आवेदन प्रक्रिया सहित अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा
PMRDA के भूमि और संपत्ति विभाग के संयुक्त आयुक्त, हिम्मत खराडे ने सभी पात्र किसानों और उनके वारिसों से इस संवाद सत्र में उपस्थित रहने का आग्रह किया है। इस बैठक में, 6.25% भूमि वापसी के लिए आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, कार्यप्रणाली और अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। यह किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है ताकि वे अपनी सभी शंकाओं को दूर कर सकें और आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।
सम्बंधित ख़बरें
बाल कैंसर मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, महंगी जांच का खर्च अब सरकार उठाएगी; 200 बच्चों को लाभ
घटिया कोयला और शेल-मिट्टी का खेल; कोल डीलर्स एसोसिएशन ने नागपुर WCL प्रबंधन को सुनाई खरी-खोटी
एमपी फोर्टिफाइड राइस स्कैम: गोंदिया के अन्य मिल मालिकों पर भी मंडराया गिरफ्तारी का खतरा; SIT की जांच तेज
National Vanilla Ice Cream Day: क्यों मनाया जाता है वनीला आइसक्रीम डे? जानें इसका इतिहास और पसंद करने की वजह
ये भी पढ़ें :- पुणे का पारंपरिक विसर्जन जुलूस विवादों में, पुलिस ने पूर्व महापौर व PMC अधिकारियों को रोका
क्यों दिया जा रहा है 6.25% रिटर्न ?
यह योजना एक नीतिगत निर्णय है जो उन किसानों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए लाई गई है, जिनकी उपजाऊ जमीनें सरकार ने सार्वजनिक उपयोग के लिए अधिग्रहित की थीं। आमतौर पर, सरकारें नकद मुआवजा देती हैं, लेकिन इस नीति के तहत, जमीन के मालिक को अधिग्रहित की गई कुल भूमि का 6.25% हिस्सा विकसित प्लॉट के रूप में वापस दिया जाता है। यह भूमि आमतौर पर विकसित होती है, जिसमें सड़कें, जल निकासी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं होती हैं। इससे किसानों को केवल मौद्रिक मुआवजा नहीं मिलता, बल्कि उन्हें एक मूल्यवान संपत्ति मिलती है जिसका मूल्य समय के साथ बढ़ता है। यह योजना किसानों को शहरी विकास का हिस्सा बनने और आर्थिक रूप से सशक्त होने का अवसर देती है।
