पीएमपीएमएल भर्ती विवाद पर कांग्रेस का हमला, वैष्णवी ट्रांसपोर्ट पर कार्रवाई की मांग
PMPML Recruitment Scam: पीएमपीएमएल की भर्ती प्रक्रिया और बस संचालन ठेके में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन को घेरा है। पार्टी ने लंबित जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
PMPML रिक्रूटमेंट स्कैम केस ( फाइल फोटो - सौ. सोशल मीडिया )
PMPML Recruitment Scam News: पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (पीएमपीएमएल) में भर्ती प्रक्रिया के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार और दोषी ठेकेदार कंपनियों को प्रशासन द्वारा संरक्षण दिए जाने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है।
कांग्रेस ने इस पूरे मामले पर गंभीर सवाल उठाते हुए ‘मेसर्स वैष्णवी ट्रांसपोर्ट’ के खिलाफ तुरंत और कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कांग्रेस के गटनेता रामचंद्र उर्फ चंदू शेठ कदम ने इस संबंध में महापौर, व्यवस्थापकीय संचालक और मनपा आयुक्त को एक पत्र सौंपा है।
भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली
पत्र में आरोप लगाया गया है कि तत्कालीन व्यवस्थापक पंकज देवरे के कार्यकाल में भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली हुई थी। इस विषय पर कांग्रेस पहले भी मुख्य सभा में आंदोलन कर चुकी है, लेकिन प्रशासन ने जांच रिपोर्ट को सदन में रखने का वादा करने के बाद भी अब तक इसे सार्वजनिक नहीं किया है।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
NEET UG 2026 परिणाम पर छत्रपति संभाजीनगर में उठे बड़े सवाल, दो छात्रों ने कम अंक आने का दावा, 23 को सुनवाई
BEST बदलेगी, सफर संवरेंगे, बेस्ट के कायाकल्प का तैयार ब्लूप्रिंट, डबल डेकर विस्तार, नए रूट और भर्ती के आदेश
ये भी पढ़ें :- पुणे में बढ़ते अपराध पर सियासत तेज, सुप्रिया सुले के आरोपों पर पुलिस कमिश्नर का जवाब
बैंक गारंटी न देने पर भी मेहरबानी क्यों?
- मामला निविदा क्रमांक 10-सीई-2025 से जुड़ा है, जिसके तहत में। वैष्णवी ट्रांसपोर्ट को चालक और कंडक्टर सहित 500 सीएनजी नॉन एसी बसें चलाने का ठेका मिला था।
- कंपनी को 7.50 करोड़ रुपये की परफॉर्मेंस बैंक गारंटी देनी थी, जिसे जमा करने में वह पूरी तरह विफल रही। बार-बार नोटिस देने के बाद आखिरकार 14 मई 2026 को कंपनी का करार रद्द कर दिया गया था।
- कांग्रेस की चेतावनीः चंदू शेठ कदम ने आरोप लगाया कि प्रशासन अब पर्दे के पीछे से उसी डिफॉल्टर कंपनी को दोबारा राहत देने की कोशिश कर रहा है। अगर नियम तोड़ने वाली कंपनियों को फिर से मौका दिया गया, तो कांग्रेस इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।
