Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खबर का असर, यात्रियों की परेशानी पर एक्शन मोड में पीएमपी, अब हर हाल में चालू रहेंगे एलईडी रूट बोर्ड

Pune City Bus: पीएमपीएमएल ने बसों पर डिजिटल व साधारण रूट बोर्ड अनिवार्य किए हैं। एलईडी बोर्ड बंद रखने पर सख्ती होगी, ताकि यात्रियों को रात में बस पहचानने में परेशानी न हो।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Feb 19, 2026 | 11:59 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Pune City Bus LED Route Board: पुणे महानगर परिवहन महामंडल (पीएमपीएमएल) की बसों की बदहाल स्थिति और रूट बोर्ड को अनुपलब्धता के कारण यात्रियों को होने वाली भारी परेशानी को लेकर ‘नवभारत’ द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित खबर का व्यापक असर हुआ है।

समाचार पत्र द्वारा जनहित में उठाए गए इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए पीएमपी प्रशासन ने अब अपनी कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में कड़े कदम उठाए हैं।

सह-व्यवस्थापकीय संचालक एलिस पोरे ने इस संबंध में एक आधिकारिक सर्कुलर जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बसों पर डिजिटल और साधारण रूट बोर्ड लगाना अब अनिवार्य होगा।

सम्बंधित ख़बरें

बाघ का खौफ और बेजुबानों की मौत: वर्धा में हमले के डर से बिदके बैल, फंदे में फंसकर तोड़ा दम; किसान घायल!

पुणे: पीडब्ल्यूडी की अनदेखी, कुरुली चौक बना ब्लैक स्पॉट, ग्रामीण नाराज ठोस कदम की मांग तेज

डोंबिवली में KDMC की बड़ी लापरवाही: शिकायत मल्हार हाइट्स की, तोड़ने पहुंचे समर्थ हाइट्स, 100 परिवारों पर संकट

विदर्भ ने कोंकण को पछाड़ा! इस गर्मी ‘जलसमृद्ध’ रहेंगे नागपुर और अमरावती विभाग; पढ़ें रिपोर्ट

प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश के तहत अब सीएनजी, मिडी और ई-बसों में लगे अत्याधुनिक एलईडी डिजिटल बोर्ड को हर हाल में चालू रखना होगा। निजी ठेकेदारों के चालक लापरवाही बरतते हुए इन बोड्स को बंद रखते हैं, जिससे रात के समय यात्रियों को बस पहचानने में परेशानी होती है।

गैरेज सुपरवाइजर्स की प्राथमिक जिम्मेदारी

नई नियमावली के अनुसार, अब गैरेज सुपरवाइजर्स की यह प्राथमिक जिम्मेदारी होगी कि डिपी से बस बाहर निकलने से पहले वे आईटीएमएस चेकिंग और एलईडी बोर्ड की कार्यक्षमता की बारीकी से जांच करें।

यह भी पढ़ें:-पुणे शिवजयंती: कई मार्गों पर आवाजाही बंद, भारी भीड़ के मद्देनजर ट्रैफिक नियमों में बदलाव, पुलिस अलर्ट

यदि डिपो में पर्याप्त बोर्ड उपलब्ध नहीं है। तो उन्हें तुरंत तैयार करवाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही। अब टिकट चेकर कर्मियों को भी बसों के डिजिटल बोर्ड की स्थिति की जांच करनी होगी, व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए आईटीएमएस कर्मचारी सुबह 4 बजे से ही डिपो में तैनात रहेंगे।

Pmpml makes digital route boards mandatory after report

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 19, 2026 | 11:32 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • PMPML Bus
  • Public Transport
  • Public transport service
  • Pune
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.