पुणे शिवजयंती: कई मार्गों पर आवाजाही बंद, भारी भीड़ के मद्देनजर ट्रैफिक नियमों में बदलाव, पुलिस अलर्ट

Pune Traffic Police: पुणे में शिवाजी महाराज जयंती पर भव्य शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। भारी भीड़ को देखते हुए शिवाजी रोड, लक्ष्मी रोड समेत कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।
Pune Shivaji Jayanti: Traffic closed on many routes, traffic rules changed in view of heavy crowd, police alert
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Pune Shivaji Jayanti Traffic Diversion: पुणे शहर में 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (शिवजयंती) मनाई जाएगी। इस अवसर पर शहर के मध्यवर्ती इलाकों में भव्य शोभायात्राएं निकाली जाएंगी।

इस दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ और संभावित यातायात जाम को देखते हुए यातायात पुलिस और पीएमपीएमएल प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

शहर के मुख्य मार्गों पर सुबह से ही यातायात नियमों में बड़े बदलाव लागू कर दिए गए हैं। पुलिस के निर्देशानुसार, शिवाजी रोड, बाजीराव रोड, लक्ष्मी रोड और केलकर रोड जैसे व्यस्त मागों पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से डाइवर्ट कर दिया गया है।

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

जिजामाता चौक से स्वारगेट की और जाने बाले वाहनों को अब जंगली महाराज रोड और तिलक रोड होकर भेजा जा रहा है। यह व्यवस्था सुबह 7 बजे से जुलूस की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। वहीं, पीएमपीएमएल ने भी शाम 4 बजे के बाद कई बस रूटों में अस्थायी फेरवदल की घोषणा की है।

मुख्य शोभायात्रा भवानी पेठ से शुरू होकर सिविल कोर्ट परिसर रुक जाएगी, जिसके कारण लक्ष्मी रोड और आसपास के मार्ग बसी के लिए बंद रहेंगे, रूट नंबर 35, 36, 82, 87 सहित कई बसे अब फर्ग्युसन कॉलेज रोड और धोले पाटील रोड से होकर संचालित होंगी, अन्य रूटों की बसों को पुणे स्टेशन और महात्मा गांधी बस स्टैंड की ओर मोड़ा गया है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि दे असुविधा से बवने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकले।

Navbharat Live
navbharatlive.com