-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pmpml Decides To Revive Walkie Talkie System After 18 Years
PMPML में 18 साल बाद वॉकी-टॉकी सिस्टम फिर शुरू, बस सेवा होगी तेज
- Written By: अपूर्वा नायक
PMPML ने 18 साल बाद वॉकी-टॉकी सिस्टम फिर शुरू करने का फैसला किया है। अब बस ड्राइवर और कंडक्टर सीधे कंट्रोल रूम से जुड़ सकेंगे, जिससे खराबी या आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सकेगी।

पीएमपीएमएल (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: पुणे महानगर परिवहन महामंडल प्रशासन ने यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सेवा देने के लिए 18 साल पहले बंद पड़ी वायरलेस (वॉकी-टॉकी) सिस्टम को फिर से एक्टिव करने का निर्णय लिया है।
इस कदम से यदि सड़क पर बस खराब हो जाती है या कोई अन्य समस्या आती है, तो पीएमपी के ड्राइवर और कंडक्टर को शहर में कहीं भी तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। यह सिस्टम पुलिस-शैली के कम्युनिकेशन की तरह काम करेगी और जल्द ही हर ड्राइवर-कंडक्टर के पास ‘वॉकी-टॉकी’ दिखाई देगा।
पीएमपी में बार-बार आ रही कम्युनिकेशन गैप की शिकायतों को हल करने के लिए पीएमपी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पंकज देवरे ने यह निर्णय लिया है। अब ड्राइवर और कंडक्टरों के लिए पीएमपी की बसों में वॉकी-टॉकी लगाकर सीधे कंट्रोल रूम से संपर्क करना संभव हो जाएगा। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इससे दुर्घटना या तकनीकी खराबी होने पर मदद के लिए लगने वाला समय कम होगा और सेवा अधिक तेज हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
यात्रियो को सुरक्षित और समय पर सेवा देना पीएमपी की प्राथमिकता है, पहले यह वायरलेस सिस्टम चालू थी लेकिन कुछ कारणों से बंद हो गई थी। अब हम इस फ्रीक्वेंसी को तत्काल फिर से एक्टिव कर रहे है।
यदि बस में कोई भी समस्या आती है और कंट्रोल रूम को तुरंत पता चलती है तो मदद के लिए लगने वाला समय लगभग शून्य हो जाएगा, इससे न केवल कम्युनिकेशन सुचारू होगा बल्कि पीएमपी की ऑपरेशनल दक्षता में भी बड़ी वृद्धि होगी। यह यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है।
– पंकज देवरे, अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक, पीएमपीएमएल
वॉकी-टॉकी सेट खरीदे जाएंगे
पीएमपी के लिए आवश्यक वायरलेस फ्रीकीसी को 18 साल पहले ही मंजूरी मिल चुकी थी। पहले जब मोबाइल नहीं थे तब पीएमपी प्रशासन का ड्राइवरों और कंडक्टरों से सीधा वॉकी-टॉकी के जरिए संपर्क होता था।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra Nikay Chunav: अंबरनाथ और बदलापुर में फाइनल राउंड कैपेनिंग, फडणवीस-शिंदे जुटेंगे
बीच में मोबाइल व्हाट्सएप और ई-मेल का प्रचलन बढ़ा, लेकिन पीएमपी सेवा प्रदान करते समय कई जगहों पर कम्युनिकेशन ठीक से नहीं ही पा रहा था, इसलिए अध्यक्ष पंकज देवरे ने पुलिस की तरह ही यात्रियों को तत्काल सेवा प्रदान करने के लिए इस सिस्टम को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।
Pmpml decides to revive walkie talkie system after 18 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














