Pune News: फायर अलार्म और स्प्रिंकलर निकले फेल, हादसे ने खोली सोसाइटीज की पोल
Pune Municipal Corporation ने शहर की सभी हाउसिंग सोसाइटीज को सख्त हिदायत दी है। दरअसल, कुछ ही दिन पहले उंड्री में आग की घटना के कारण एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे महानगरपालिका (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Pune News In Hindi: पुणे महानगरपालिका (पीएमसी) ने शहर की सभी हाउसिंग सोसाइटीज और इमारतों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे अपने फायर फाइटिंग सिस्टम को सात दिनों के भीतर पूरी तरह से दुरुस्त करें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह कदम हाल ही में उंड्री स्थित एक 14 मंजिला इमारत में हुई आग की घटना के बाद उठाया गया है, जिसमें एक 15 वर्षीय किशोर की दम घुटने से मौत हो गई और कई लोग घायल हुए।
दम घुटने से किशोर की मौत
यह दर्दनाक घटना मार्बल आइडियल रेसीडेंशियल सोसाइटी में घटी, जहां 12वीं मंजिल पर अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और सिलेंडर विस्फोट से स्थिति और गंभीर हो गई। किशोर अपने फ्लैट में अकेला था और दरवाजा बंद था, जिसकी वजह से वह बाहर नहीं निकल पाया।
सम्बंधित ख़बरें
रक्षा मंत्री की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी- ‘नापाक हरकतें नहीं रोकी तो दाना-पानी कर देंगे बंद’
मुलशी के पानी पर घमासान: पुणे को 5 TMC देने के फैसले का विरोध, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी
पुणे के 3.15 लाख किसानों को बड़ी राहत: अहिल्यादेवी होलकर योजना के तहत 2102 करोड़ रुपये की कर्जमाफी मंजूर
पुणे में बोले संजय राउत-बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रहा चुनाव आयोग, शरद पवार करें विपक्षी एकता की पहल
दमकल विभाग चीफ फायर ऑफिसर देवेंद्र पोटफोड़े ने कहा है कि सोसाइटीज और इमारतों को समय-समय पर अपने फायर फाइटिंग सिस्टम का रखरखाव करना चाहिए। इसमें फायर अलार्म, संप्रंकलर, फायर डवट, आपातकालीन निकासी मार्ग और पानी की उपलब्धता आदि शामिल है। अवसर सोसायटी प्रबंधन शुरुआती इंस्टॉलेशन के बाद इन सिस्टम्स का रखरखाव नहीं करता, जिससे वे हादसों के समय काम नहीं करते हैं।
लापरवाही बर्दाश्त नही
उंड्री की यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक बड़ा सबक है। शहर में तेजी से बढ़ती ऊंची इमारतों के बीच फायर फाइटिंग सिस्टम का महत्व और भी बढ़ गया है। पीएमसी ने साफ कर दिया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब देखना होगा कि सोसाइटीज इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेती हैं और कितनी जल्दी सुधारात्मक कदम उठाती हैं।
ये भी पढ़ें :- Pimpri Chinchwad को मिलेगा सबसे बड़ा सरकारी हॉस्पिटल, खर्च होंगे 340 करोड़ रुपये
फायर सिस्टम था फेल
दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन धुएं के कारण किशोर बेहोश हो गया और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित किया गया। इस हादसे में आठ अन्य लोग भी घायल हुए, जिनमें दो दमकलकर्मी और सोसाइटी के चेयरमैन भी शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोसाइटी का फायर फाइटिंग सिस्टम बिल्कुल काम नहीं कर रहा था। न प्रिंकलर सक्रिय हुए और न ही अलार्म बजे।
