Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra News: पुणे मनपा मतगणना शुरू, शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे

Maharashtra Local Body Election: पुणे नगर निगम चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में भाजपा 45 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस और शिवसेना भी बढ़त बनाए हुए हैं।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Jan 16, 2026 | 12:16 PM

पुणे मनपा (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pune News In Hindi: पुणे नगर निगम (पीएमसी) चुनाव के लिए बुधवार सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। शहरभर के मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चुनाव नतीजों की आधिकारिक घोषणा शाम तक किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

शुरुआती रुझानों के अनुसार, पीएमसी की कुल 165 सीटों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 45 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि शिवसेना 8 सीटों पर बढ़त दर्ज कर रही है। अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

एनसीपी गठबंधन की असली परीक्षा

इस चुनाव को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और एनसीपी (शरद पवार) के संयुक्त प्रदर्शन की बड़ी परीक्षा माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर खासा उत्साह है कि दोनों धड़ों की एकजुटता वोटों में कितनी तब्दील होती है।

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर मनपा चुनाव में बवाल: बोगस वोटर और पैसे बांटने के आरोप, भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप

नवी मुंबई मनपा चुनाव: कल की वोटिंग में बढ़ा मतदान, 2015 के मुकाबले बेहतर रिस्पॉन्स

BMC Elections Result: 227 वार्ड में भाजपा-शिवसेना की मजबूत शुरुआत, ठाणे में शिंदे गुट आगे

संभाजीनगर मनपा चुनाव: औसत 58.2% मतदान, छुट्टी का दिखा असर; ईवीएम खराबी की शिकायतें

मतदान प्रतिशत ने दिया संकेत

इस बार पीएमसी चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत 52.42 दर्ज किया गया। सबसे कम मतदान औंध-बोपोड़ी वार्ड में 45.12 प्रतिशत रहा, जबकि वानोवरी-सालुंके विहार में 45.54 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके विपरीत, सबसे अधिक मतदान शिवने-खडकवासला-धायरी वार्ड में 57.81 प्रतिशत दर्ज किया गया।

नए इलाकों में ज्यादा उत्साह

शिवने-खडकवासला-धायरी वार्ड हाल ही में शहर के विस्तार के बाद पीएमसी सीमा में शामिल किया गया है। यहां अधिक मतदान को स्थानीय मुद्दों और बुनियादी सुविधाओं से जोड़कर देखा जा रहा है, जो चुनाव परिणामों को प्रभावित कर सकता है।

ये भी पढ़ें :- नवी मुंबई मनपा चुनाव: कल की वोटिंग में बढ़ा मतदान, 2015 के मुकाबले बेहतर रिस्पॉन्स

किसके हाथ आएगी पुणे की सत्ता?

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, भाजपा को पुणे के मध्यवर्ती शहरी इलाकों में मजबूत समर्थन मिलने की उम्मीद है, जबकि एनसीपी को उपनगरीय क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन की आशा है। मतगणना के अंतिम दौर के साथ ही यह साफ हो जाएगा कि पुणे नगर निगम की सत्ता आखिरकार किसके हाथ में जाती है।

Pmc election results counting bjp leads pune

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2026 | 12:16 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.