- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pimpri Gas Agency Action Bpcl Customers Transfer Lpg Issue
BPCL का सख्त कदम: पिंपरी में गैस संकट पर कार्रवाई, ‘अनुसया गैस एजेंसी’ के 5500 ग्राहक ट्रांसफर
LPG Agency Negligence India Case: पिंपरी-चिंचवड़ में गैस वितरण की अनियमितताओं पर BPCL ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एजेंसी के 5500 ग्राहकों को अन्य डीलरों में ट्रांसफर किया।
- Written By: अपूर्वा नायक

अनुसुया गैस एजेंसी (सौ. सोशल मीडिया )
Pimpri Gas Agency Action: पिंपरी-चिंचवड़ शहर में पिछले कई दिनों से रसोई गैस की किल्लत और वितरण में हो रही भारी अनियमितताओं को देखते हुए भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने सख्त कदम उठाया है।
पिंपरी क्षेत्र में कार्यरत ‘अनुसया गैस एजेंसी’ के खिलाफ मिल रही लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन ने इस एजेंसी पर कड़ी कार्रवाई की है। नागरिकों का आरोप था कि गैस बुकिंग के कई दिनों बाद भी उन्हें सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की जा रही थी और जब वे पूछताछ के लिए एजेंसी के कार्यालय पहुंचते थे, तो अक्सर वहां ताला लटका मिलता था।
इस लापरवाही के कारण हजारों परिवारों को बिना गैस के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन ने लापरवाही करने वाले दूसरे गैस एजेंसियों को भी चेतावनी दी है।
सम्बंधित ख़बरें
सोलापुर में डॉक्टरों की घोर लापरवाही, छह साल के बच्चे के दाहिने हाथ में दर्द, सर्जरी में काट दी बाईं उंगली
चिंचवड़ में दर्दनाक घटना: पिंपरी में लापरवाही या मजबूरी? प्रसव के बाद मां-बच्चे की मौत से इलाके में शोक
युद्ध जैसी स्थिति में केरोसिन वितरण योजना, पुणे ग्रामीण को मिला 2.04 लाख लीटर कोटा
खुद को ‘महादेव’ और महिला को ‘पार्वती’ बताकर किया दुष्कर्म; पालघर का ढोंगी बाबा ऋषिकेश वैद्य पुणे से गिरफ्तार
ग्राहकों को सिलेंडर पहुंचाने के निर्देश
उपभोक्ताओं की बढ़ती समस्याओं और जिलाधिकारी के आदेशों की अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए बीपीसीएल ने अनुसया गैस एजेंसी के लगभग साढ़े पांच हजार ग्राहकों को तत्काल प्रभाव से दूसरे वितरकों के पास स्थानांतरित कर दिया है।
इन ग्राहकों को अब निगडी स्थित ‘जे। के। गैस एजेंसी और अन्य सक्रिय डीलरों के साथ जोड़ दिया गया है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को अब गैस की कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी और नए डीलरों को प्राथमिकता के आधार पर इन ग्राहकों को सिलेंडर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
गैस एजेंसी का लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी
इस कार्रवाई से उन गैस वितरकों को कड़ा संदेश गया है जो जानबूझकर आपूर्ति में देरी कर रहे थे या कालाबाजारी को बढ़ावा दे रहे थे। आपूर्ति विभाग ने भी इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए यह सुनिश्चित किया है कि क्षेत्र में गैस का वितरण सुचारू रूप से चलता रहे।
ये भी पढ़ें :- युद्ध जैसी स्थिति में केरोसिन वितरण योजना, पुणे ग्रामीण को मिला 2.04 लाख लीटर कोटा
गैस सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रहे थे लोग
- पिंपरी-चिंचवड़ के नागरिकों ने इस निर्णय का स्वागत किया है, क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों से वे गैस सिलेंडर के लिए दर-दर भटकने को मजबूर थे। प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि भविष्य में भी यदि कोई एजेंसी ग्राहकों को सेवा देने में विफल रहती है या नियमों का उल्लंघन करती है, तो उनका लाइसेंस रद्द करने जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- फिलहाल, नई व्यवस्था लागू होने से प्रभावित परिवारों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई जा रही है कि अब उन्हें समय पर रसोई गैस उपलब्ध हो सकेगी।
Pimpri gas agency action bpcl customers transfer lpg issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
असम-पुडुचेरी में ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ से क्या बदलने वाला है खेल? PM मोदी ने सोशल मीडिया पर दी बड़ी जानकारी
Mar 28, 2026 | 03:56 PMअयोध्या के राजघाट पर महायज्ञ के समापन पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी, राहत बचाव कार्य जारी
Mar 28, 2026 | 03:55 PMलखनऊ के थिएटर में बवाल, बच्चे के साथ धुरंधर 2 देखने पहुंचे परिवार को रोका, तो थिएटर में हुई मारपीट
Mar 28, 2026 | 03:49 PMराम चरण का मेगा गेम प्लान, ‘धुरंधर’ के मेकर्स संग हुई डील, अब ‘Peddi’ से हिंदी बेल्ट पर होगा कब्जा
Mar 28, 2026 | 03:46 PMपहले PAK को सरेआम लताड़ा, अब US से दोस्ती बढ़ाने निकले बांग्लादेशी सेना प्रमुख; क्या है ढाका का नया गेम प्लान?
Mar 28, 2026 | 03:44 PMभारत में सस्ती दवाओं से खुश विदेशी महिला, बोली- ‘यहीं बसने का मन कर रहा’; वीडियो हुआ वायरल
Mar 28, 2026 | 03:38 PMसोलापुर में डॉक्टरों की घोर लापरवाही, छह साल के बच्चे के दाहिने हाथ में दर्द, सर्जरी में काट दी बाईं उंगली
Mar 28, 2026 | 03:37 PMवीडियो गैलरी

‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM
₹77 लाख की सड़क और उद्घाटन से पहले ही उखड़ी! सांसद डिंपल यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:42 PM
ADR Report: चंदे के मामले में BJP की बादशाहत, सभी पार्टियों से 10 गुना ज्यादा मिला पैसा- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:24 PM
जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM













