एसटी की ‘जहां चाहें वहां यात्रा’ योजना को मिला बंपर रिस्पॉन्स, 5 महीनों में 4.24 लाख यात्रियों ने उठाया लाभ

Pune Pimpri ST Bus: पिंपरी-चिंचवड़ में एसटी की ‘जहां चाहें वहां यात्रा’ योजना को जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। पांच महीनों में 4.24 लाख से अधिक यात्रियों ने पास बनवाकर असीमित यात्रा का लाभ उठाया।
st-anywhere-travel-scheme-pune-pimpri-pass-usage-growth
कहीं भी ट्रैवल पास स्कीम (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

ST Anywhere Travel Pass Scheme: राज्य परिवहन महामंडल (एसटी) की 'जहां चाहें वहां यात्रा' योजना को पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में यात्रियों का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है।

इस योजना के नियमों में किए गए हालिया बदलावों के बाद, अक्टूबर से फरवरी तक के मात्र पांच महीनों में 4 लाख 24 हजार 258 यात्रियों ने इसका लाभउठाया है। वर्तमान में इस योजना के दायरे में वातानुकूलित (एसी) और इलेक्ट्रिक बसों को भी शामिल कर लिया गया है, जिससे यात्रियों की रुचि और भी बढ़ गई है।

पास से असीमित यात्रा की सुविधा

एसटी महामंडल द्वारा संचालित इस योजना के तहत यात्री चार या सात दिनों का पास बनवाकर राज्य के किसी भी हिस्से में असीमित यात्रा कर सकते हैं, जिससे उनके यात्रा व्यय में भारी बचत हो रही है। पूर्व में इस योजना की कुछ शर्तों को लेकर यात्रियों में असंतोष था, लेकिन पास सुविधा में सुधार और आधुनिक बसों के समावेश के बाद अब यह योजना अधिक लोकप्रिय हो गई है।

निजी बसों की तुलना में एसटी का किराया कम होने और बार-बार टिकट लेने के झंझट से मुक्ति मिलने के कारण यह पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और व्यावसायिक यात्रियों के लिए अत्यंत सुविधाजनक साबित हो रही है। किराये की संशोधित दरों ने भी यात्रियों को बड़ी राहत दी है। चार दिवसीय पास के लिए साधारण बस और शिवशाही की संशोधित दर वयस्कों के लिए 1265 रुपये और बच्चों के लिए 955 रुपये निर्धारित की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com