PCMC Election Result: BJP का दबदबा बरकरार, NCP को करारी शिकस्त, मेयर रेस शुरू
Pune News: पिंपरी-चिंचवड महानगर पालिका चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज कर एक बार फिर सत्ता पर कब्जा जमाया है। अब शहर की राजनीति महापौर पद के आरक्षण और संभावित दावेदारों के इर्द-गिर्द घूमने लगी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pimpri Chinchwad News In Hindi: पिंपरी-चिंचवड महानगर पालिका (PCMC) चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए एक बार फिर शहर की सत्ता पर मजबूती से कब्जा जमा लिया है। कड़ी टक्कर की उम्मीदों के बीच भाजपा ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को निर्णायक रूप से पीछे छोड़ दिया।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही शहर की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल रही है। भाजपा की इस बड़ी जीत ने न केवल विपक्षी दलों को झटका दिया है, बल्कि आगामी नेतृत्व को लेकर भी चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जीत को लेकर उत्साह साफ नजर आ रहा है।
महापौर पद के आरक्षण पर टिकी निगाहें
अब सबसे बड़ा सवाल महापौर पद के आरक्षण को लेकर है। महापौर पद किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा, इस पर अगली राजनीतिक रणनीति तय होगी। आरक्षण की घोषणा के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि किस नेता को शहर की कमान संभालने का मौका मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
NCP विलय की खबरों के बीच शरद पवार ने PM मोदी को दिया बारामती आने का न्योता, महाराष्ट्र में बदलेगी सियासी हवा?
12,937 करोड़ की पुणे मेट्रो फेज-2 को मंजूरी, पिंपरी-चिंचवड़ में मेट्रो नेटवर्क का बड़ा विस्तार
101 साल का हुआ पुणे रेलवे स्टेशन, रोज 1.70 लाख यात्रियों की जीवनरेखा बना ऐतिहासिक जंक्शन
खत्म हो रहा है सब्र, अजित पवार विमान दुर्घटना की जांच में हो रही देरी पर भड़के युगेन्द्र पवार, पूछा सवाल
दावेदारों की तैयारी शुरू
महापौर पद को लेकर भाजपा के भीतर इच्छुक नेताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी स्तर पर बैठकों और चर्चाओं का दौर जारी है। वरिष्ठ नेताओं के साथ संभावित नामों पर मंथन किया जा रहा है, ताकि पार्टी के लिए सबसे मजबूत चेहरा सामने लाया जा सके।
भोसरी या चिंचवड, किसे मिलेगा मौका?
शहर में इस बात को लेकर खासा उत्साह है कि महापौर पद भोसरी विधानसभा क्षेत्र के हिस्से आएगा या फिर चिंचवड को यह अवसर मिलेगा। दोनों ही क्षेत्रों से मजबूत दावेदार सामने आ रहे हैं, जिससे आंतरिक राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें :- Pimpri: हाई-वोल्टेज मुकाबले में नए चेहरों की जीत, पुराने क्षत्रपों को झटका
भाजपा के लिए संगठनात्मक बढ़त
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा की यह जीत संगठनात्मक मजबूती और जमीनी रणनीति का परिणाम है। आने वाले दिनों में महापौर पद के फैसले के साथ ही पिंपरी-चिंचवड की राजनीति की दिशा और तस्वीर दोनों स्पष्ट हो जाएंगी।
