-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pimpri Chinchwad Civic Polls High Voltage Contests Political Dynasties
Pimpri: हाई-वोल्टेज मुकाबले में नए चेहरों की जीत, पुराने क्षत्रपों को झटका
- Written By: अपूर्वा नायक
Maharashtra Local Body Elections: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा चुनाव में सियासी विरासतों की जोरदार टक्कर देखने को मिली। कई दिग्गज हारे तो मतदाताओं ने युवा ऊर्जा और नए नेतृत्व को मौका दिया।

राहुल कलाटे और नाना काटे (सौ. सोशल मीडिया )
Pimpri News In Hindi: पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका चुनाव इस बार केवल सत्ता का संघर्ष नहीं, बल्कि ‘हाई वोल्टेज’ सियासी जंग का मैदान बन गया। शहर के कई प्रभागों में मुकाबला इतना कड़ा था कि राजनीतिक विश्लेषकों की धड़कनें भी तेज रहीं।
चुनावी मैदान में विधानसभा उपाध्यक्ष अण्णा बनसोडे के पुत्र सिद्धार्थ बनसोडे, सांसद श्रीरंग बारणे के पुत्र सिद्धेश्वर बारणे, और पूर्व विधायक विलास लांडे के भतीजे विराज लांडे जैसे ‘सियासी विरासत’ वाले चेहरों ने पूरी ताकत झोंक दी थी।
वहीं, राहुल कलाटे, नाना काटे, सीमा सावले और राहुल जाधव जैसे अनुभवी दिग्गजों की मौजूदगी ने इस रण को बेहद दिलचस्प बना दिया। नतीजों ने जहां कई स्थापित क्षत्रपों और वरिष्ठ नेताओं को करारा झटका देकर जमीन पर ला खड़ा किया, वहीं दूसरी ओर मतदाताओं ने युवा ऊर्जा और नए विजन पर भरोसा जताते हुए बदलाव की नई इबारत लिख दी है।
सम्बंधित ख़बरें
NCP विलय की खबरों के बीच शरद पवार ने PM मोदी को दिया बारामती आने का न्योता, महाराष्ट्र में बदलेगी सियासी हवा?
12,937 करोड़ की पुणे मेट्रो फेज-2 को मंजूरी, पिंपरी-चिंचवड़ में मेट्रो नेटवर्क का बड़ा विस्तार
101 साल का हुआ पुणे रेलवे स्टेशन, रोज 1.70 लाख यात्रियों की जीवनरेखा बना ऐतिहासिक जंक्शन
खत्म हो रहा है सब्र, अजित पवार विमान दुर्घटना की जांच में हो रही देरी पर भड़के युगेन्द्र पवार, पूछा सवाल
पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष की हार बड़ा झटका
वार्ड क्रमांक 25 में भाजपा के राहुल कलाटे और राष्ट्रवादी के मयूर कलाटे के बीच सीधी टक्कर हुई। एक ही उपनाम होने से यह मुकाबला खासा दिलचस्प रहा। इस चुनाव में भाजपा के राहुल कलाटे ने बड़े मतों के अंतर से जीत दर्ज कर अपनी ताकत साबित की।
विधानसभा चुनाव लड़ चुके राहुल कलाटे के लिए यह हार राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वार्ड क्रमांक 1 में राष्ट्रवादी के यश साने और भाजपा के गणेश मयेकर के बीच मुकाबले में यश साने विजयी रहे। पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष सीमा सावले की हार इस चुनाव का बड़ा झटका मानी जा रही है। वार्ड क्रमांक 8 में राष्ट्रवादी की सीमा सावले के सामने भाजपा के सुहास कांबले थे। इस मुकाबले में सुहास कांबले ने जीत दर्ज की।
बारणे बनाम बारणे, भाजपा की हार
बारणे परिवार की भिड़ंत भी शहर में चर्चा का विषय बनी। भाजपा के सिद्धेश्वर बारणे बनाम शिवसेना के विश्वजीत बारणे के मुकाबले में शिवसेना के विश्वजीत बारणे ने जीत हासिल की। सांसद श्रीरंग बारणे के पुत्र सिद्धेश्वर बारणे की हार को भाजपा के लिए झटका माना जा रहा है। वहीं भाजपा के ही वरिष्ठ नेता विलास मडीगेरी के सामने राष्ट्रवादी के तुषार सहाणे थे, जिसमें तुषार सहाणे विजयी रहे।
पूर्व महापौर राहुल जाधव भी जीते
वार्ड क्रमांक 7 में राष्ट्रवादी के विराज लाडे और भाजपा के संतोष लोटे के बीच कड़ी टक्कर हुई। पूर्व विधायक विलास लांडे के भतीजे विराज लाडे ने जीत हासिल कर लांडे परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया। वार्ड क्रमांक 2 में भाजपा के पूर्व महापौर राहुल जाधव और राष्ट्रवादी के विशाल आहेर आमने-सामने थे। इस मुकाबले में राहुल जाधव ने जीत दर्ज कर अपना वर्चस्व साबित किया।
अण्णा बनसोडे परिवार की ताकत रही बरकरार
भाजपा के राजू मिसाल और राष्ट्रवादी के धनंजय कालभोर के बीच मुकाबले में राजू मिसाल विजयी रहे। वहीं वार्ड क्रमांक 9 में राष्ट्रवादी के सिद्धार्थ बनसोडे और भाजपा के कमलेश वालके के बीच सीधा मुकाबला हुआ, जिसमें सिद्धार्थ बनसोडे ने जीत दर्ज कर विधानसभा उपाध्यक्ष अण्णा बनसोडे परिवार की राजनीतिक ताकत चरकरार रखी।
पिंपरी चिंचवड़ से नवभारत लाइव के लिए अमोल येलमार
Pimpri chinchwad civic polls high voltage contests political dynasties
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














