गोरेगांव पत्राचाल पुनर्विकास पर जल्द होगी मंत्रिमंडलीय बैठक, मंत्री पंकज भोयर का आश्वासन
Goregaon PatraChawl Redevelopment Issue: मुंबई के गोरेगांव स्थित सिद्धार्थ नगर (पत्राचाल) पुनर्विकास परियोजना में देरी को लेकर विधानसभा में चर्चा हुई। जल्द ही मंत्रिमंडल स्तर पर बैठक होगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
पंकज भोयर (सोर्सः सोशल मीडिया)
Siddharth Nagar MHADA Housing Project: आवास राज्य मंत्री पंकज भोयर ने विधानसभा में कहा कि मुंबई के गोरेगांव स्थित सिद्धार्थ नगर (पत्राचाल) पुनर्विकास परियोजना में लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए आवास मंत्री के मंत्रिमंडल में जल्द ही एक बैठक आयोजित की जाएगी।
यूबीटी विधायक सुनील प्रभु ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में हो हुई देरी को लेकर सवाल उठाए। पंकज भोयर ने बताया कि 2008 में स्थानीय निवासियों ने यह परियोजना ‘गुरु आशीष’ नामक एक निजी डेवलपर को सौंप दी थी।
हालांकि, यह परियोजना 2018 तक पूरी नहीं हो पाई। ऐसी स्थिति में सरकार ने पहल करते हुए म्हाडा के माध्यम से परियोजना को अपने हाथ में ले लिया। म्हाडा ने 490 करोड़ रुपये खर्च करके स्थानीय निवासियों को उनके हक के मकान मुहैया कराए हैं। परियोजना को 2 अप्रैल, 2025 को अधिभोग प्रमाण पत्र (ओसी) प्राप्त हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
‘वह हमारी सदस्य नहीं’: MBBS छात्रा सेजल पवार के वीडियो विवाद पर KEM MARD का बड़ा बयान, जानें ऐसा क्यों कहा?
मनोरंजन के नाम पर अपमान बर्दाश्त नहीं: 370 रुपये की बिरयानी विवाद पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का कड़ा रुख
अहमदाबाद विमान हादसा: पहली बरसी पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने विजय रुपाणी को दी श्रद्धांजलि
Lichi Health Benefits: स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है लीची, जानिए इसके फायदे
‘गुरु आशीष’ के खिलाफ कार्रवाई
भवन निर्माण का संरचनात्मक ऑडिट एक प्रतिष्ठित संस्था, वीजेटीआई द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि संस्था की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, सभी भवन संरचनात्मक रूप से सुदृढ, मजबूत और रहने योग्य है। मंत्री ने बताया कि पुराने डेवलपर ‘और आशीष’ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें :- ठाणे में भीषण गर्मी के बीच जल संकट, मनपा ने मांगा 100 एमएलडी अतिरिक्त पानी
उन्होंने कहा कि फिलहाल, कुछ निवासी अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर हैं, उन्हें अपनी भूख हड़ताल वापस ले लेनी चाहिए। सरकार, एमएचएडीए, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और निवासियों की संयुक्त बैठक बुलाकर जल्द ही एक सम्मानजनक समाधान निकाला जाएगा।
