-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pawana Dam Filled 97 73 Worries About Water Throughout The Year Removed
पवना बांध 97.73% भरा, सालभर के पानी की चिंता हुई दूर
- Written By: प्रभाकर दुबे

पिंपरी: पिंपरी-चिंचवड (Pimpri-Chinchwad) समेत मावल तालुकावासियों की प्यास बुझाने वाला पवना बांध (Pawana Dam) 97.73 फीसदी भर गया है। लगातार बरसात ( Rain) जारी रहने के वजह से बांध का जलस्तर बढ़ रहा है। बीती रात से बांध से 1439.61 क्यूसेक पवना नदी (Pawana River) में पानी छोड़ा जा रहा है। इससे पवना नदी उफान पर आ गई है। हालांकि कल से बारिश कुछ कम हो गई है। पिछले 24 घंटे में 12 मिमी बारिश दर्ज हुई है।
पवना बांध इलाके में पिछले सप्ताह रविवार से भारी बारिश हो रही है। नतीजा यह रहा कि पांच दिनों में बांध में पानी का भंडारण 15 फीसदी बढ़ गया। आज की तारीख में पवना बांध में कुल जल संग्रहण 97.73 प्रतिशत पहुंच गया है। इसलिए पिंपरी-चिंचवडकरों के साथ मावल वासियों की साल भर से चल रही पानी की समस्या का समाधान हो गया है। पवना बांध क्षेत्र में एक जून से अब तक 2121 मिमी बारिश दर्ज की गई है। गत साल आज की तारीख में बांध क्षेत्र में कुल 2037 मिमी बारिश दर्ज हुई है और जल संग्रहण 96.62 फीसदी था।
सम्बंधित ख़बरें
पवना बांध पानी का मुख्य स्रोत
पिंपरी-चिंचवड सहित मावल क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए पवना बांध पानी का मुख्य स्रोत है। महानगरपालिका वर्तमान में बांध से 510 एमएलडी पानी लेती है। शहर में पानी की आपूर्ति के लिए पवना नदी पर रावेत और पुनावले के बीच बैराज से अशुद्ध पानी पंप किया जाता है। सेक्टर 23 निगडी में पानी को शुद्ध कर शहरवासियों को सप्लाई किया जाता है। इस साल लू और पानी की खपत बढ़ने से बांध में पानी तेजी से कम हुआ है। इस साल बारिश का भी इस पर खासा असर पड़ा। जून के महीने में बारिश नहीं हुई थी। 4 जुलाई को बांध में केवल 16.26 प्रतिशत जल संग्रहण रह गया था। इसलिए सिंचाई विभाग ने मनपा को पानी का इस्तेमाल रोजाना कम से कम करने को कहा। यदि दैनिक जल की खपत इसी तरह जारी रही और यदि बारिश लंबी हो जाती है, तो पानी की गंभीर कमी होने की संभावना है। सिंचाई विभाग के सुझाव पर मनपा ने पानी में और कटौती करने की योजना बनाना भी शुरू कर दिया था।
Pawana dam filled 97 73 worries about water throughout the year removed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला भूकंप में 235 लोगों की मौत, 70 हजार परिवार हुए बेघर
Jun 26, 2026 | 09:03 AMआवारा पशुओं का आतंक, मनमाड में बेकाबू सांड ने बाइक सवार युवती को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
Jun 26, 2026 | 09:00 AMOvernight Oats vs Indian Breakfast: सेहत के लिए कौन है बेहतर? कौन है न्यूट्रिशन से भरपूर
Jun 26, 2026 | 08:59 AMMVA में बढ़ी दरार? रणनीतिक बैठक से 23 विधायक रहे नदारद, उद्धव ठाकरे की चिंता आई सामने
Jun 26, 2026 | 08:54 AMCocktail 2 BO Collection: ‘कॉकटेल 2’ की कमाई में आई भारी गिरावट, ‘वेलकम टू द जंगल’ की एंट्री से बढ़ी टेंशन
Jun 26, 2026 | 08:38 AMनासिक में टीडी वैक्सीन लगवाने के बाद 17 वर्षीय किशोरी की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच
Jun 26, 2026 | 08:26 AMIPS महेश दीक्षित बने इंटेलिजेंस ब्यूरो के नए चीफ, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद संभाली थी सुरक्षा
Jun 26, 2026 | 08:25 AMवीडियो गैलरी

भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM














